उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: माघ मेले के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

Prayagraj News: प्रयागराज में आगामी 3 जनवरी 2026 से माघ मेले का आयोजन होगा। मेला प्रशासन और जिला प्रशासन ने मेले के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारतीय रेलवे भी इस दौरान स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था कराएगा।

Image

प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियां जोरों पर (फोटो -PTI)

Photo : PTI

प्रयागराज में माघ मेले को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इस मेले को लेकर मेला प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 नवंबर प्रयागराज का दौरा किया था, जिसके बाद तैयारियों में तेजी देखने को मिल रही है।

प्रयागराज जिले के डीएम कुमार वर्मा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ अजय पाल शर्मा, अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद और डीआरएम प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल ने कई अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ प्रयागराज जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने माघ मेले के दौरान पवित्र स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने कंट्रोल रूम व अन्य व्यवस्थाओं को भी परखा।

बता दें कि माघ मेले की शुरुआत आगामी 3 जनवरी से होने जा रही है। उम्मीद है कि इस बार माघ मेले में ज्यादा भीड़ होगी। इसी साल की शुरुआत में महा कुंभ मेले के आयोजन से प्रयागराज प्रशासन ने काफी कुछ सीखा है और उन्हें एहसास होगा कि भीड़ नियंत्रण के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ेगी।

माघ मेले के लिए रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। रेलवे की तरफ से भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article