Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच दिन से लापता युवक की हत्या उसके दोस्तों ने की। हत्या के बाद उनका शव खेरली नहर में फेंक दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद शराब पीने के दौरान उत्पन्न हुआ था।
पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक अपनी गाड़ी लेकर पांच दिन पहले लापता हुआ था और फिलहाल उसका शव नहर में तलाशा जा रहा है। यह मामला दनकौर थाना क्षेत्र के खेरली नहर का है।
