उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में बड़ा हादसा; डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

गाजियाबाद के हापुड़ रोड पर गुरुवार तड़के एक प्राइवेट बस पलट गई। हादसा वेव सिटी हाईटेक कॉलेज के सामने सर्विस रोड पर हुआ। बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हुए, जिन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

Image

हापुड़ रोड पर पलटी बस

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Ghaziabad News: गुरुवार तड़के गाजियाबाद के हापुड़ रोड पर एक प्राइवेट यात्री बस पलट गई। यह हादसा वेव सिटी हाईटेक कॉलेज के सामने स्थित सर्विस रोड पर हुआ। बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

डायल 112 और वेव सिटी थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकाला। वेव सिटी थाना प्रभारी सर्वेश पाल ने बताया कि यह बस हल्द्वानी से दिल्ली जा रही थी। ड्राइवर बस को सर्विस रोड से हाईवे पर लाना चाह रहा था, लेकिन नियंत्रण खो जाने के कारण बस सर्विस रोड पर बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

घायलों में महिलाएं भी शामिल थीं। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। चोटें हाथ और सिर पर आई हैं। बस में कुल 24 यात्री सवार थे, जो दिल्ली की ओर जा रहे थे।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article