यूटिलिटी

Credit Card For UPI Payment: कौन उठा सकता है फायदा, कौन से बैंक दे रहे हैं सुविधा

अब जमाना डिजिटल पेमेंट का है और अगर आपको UPI पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना हो तो आप ऐसा कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा सभी ऐप्स मुहैया नहीं करवाते और इस सुविधा का इस्तेमाल करते हुए आपको कुछ बातों का खास ध्यान भी रखना पड़ता है। आइए जानते हैं आप किस तरह अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर UPI पेमेंट कर सकते हैं।

Image

इस तरह क्रेडिट कार्ड से करें UPI पेमेंट

Photo : iStock

Credit Card For UPI Payment: बैंक में बैलेंस न हो और जेब में कैश न हो तो खर्चा वित्तीय समस्या बन जाता है। लेकिन अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड हो तो आपके लिए इस चुनौती से निपटना आसान हो जाता है। दूसरी तरफ अब जमाना डिजिटल पेमेंट का हो चला है और अधिकतर पेमेंट्स के लिए लोग UPI का ही इस्तेमाल करने लगे हैं। क्या आप जानते हैं, अगर आपके बैंक अकाउंट में पैसे न हों और UPI से पेमेंट करनी हो तो आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि सभी ऐप्स आपको यह सुविधा प्रदान नहीं करते और इसका इस्तेमाल करते हुए आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए।

कौन कर सकता है क्रेडिट कार्ड से UPI?

सबसे पहले तो आपके पास रुपये क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। अगर आपके पास रुपये का क्रेडिट कार्ड है तो आप इसे UPI से लिंक कर सकते हैं। इस तरह आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर UPI पेमेंट कर सकते हैं। रुपये क्रेडिट कार्ड को आप BHIM, फोनपे, गूगल-पे, HDFC बैंक के PayzApp, GoKIWI, Paytm, अमेजन पे ऐप्स से लिंक करके UPI पेमेंट की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

ये बैंक दे रहे क्रेडिट कार्ड से UPI की सुविधा

पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, HDFC बैंक, कैनरा बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, BOB फाइनेंशियल लिमिटेड, SBI, ICICI बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, IDFC बैंक, फेडरल बैंक, इंडसिंड बैंक, यस बैंक और कैथलिक सीरियन बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट की सुविधा दी जा रही है। आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट ही आपकी UPI पेमेंट की लिमिट है। हालांकि यहां ये ध्यान भी रखना होगा कि एक व्यक्ति एक दिन में 1 लाख रुपये तक के UPI ट्रांजेक्शन ही कर सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article