यूटिलिटी

LIC Jeevan Umang: 15 साल हर महीने इन्वेस्ट करें 10,000, 15 साल बाद मिलेंगे 18 लाख

जीवन बीमा के साथ-साथ भारतीय जीवन बीमा (LIC) बहुत से जबरदस्त इन्वेस्टमेंट ऑप्शन भी प्रदान करता है। इन ऑप्शंस में इन्वेस्ट करके आप मोटा पैसा कमा सकते हैं, बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं और अपने लिए एक शानदार रिटायरमेंट भी प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको LIC जीवन उमंग योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में इन्वेस्ट कर आप अपने जीवन की वित्तीय चिंताओं से मुक्ति पा सकते हैं।

Image

LIC की इस योजना में करें इन्वेस्ट और हर महीने पाएं 10,000 रुपए

Photo : BCCL

LIC Jeevan Umang: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। ज्यादातर लोगों को संस्था के नाम से लगता है कि LIC सिर्फ बीमा और उससे संबंधित सेवाएं ही प्रदान करता है। लेकिन इंश्योरेंस के साथ-साथ LIC इन्वेस्टमेंट के जबरदस्त ऑप्शंस भी प्रदान करता है। आज हम आपको LIC की जीवन उमंग योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में इन्वेस्ट कर आप मासिक कमाई का एक स्त्रोत तो बना ही सकते हैं, साथ ही इंश्योरेंस का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना पॉलिसीहोल्डर को 100 साल की उम्र पूरी होने तक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। आइये जानते हैं आप इस योजना में इन्वेस्ट कर किस तरह फायदा उठा सकते हैं?

जीवन उमंग के फायदे

जीवन उमंग में इन्वेस्ट की गई रकम पूरी तरह टैक्स फ्री होती है। मैच्योरिटी पूरी होने के बाद योजना से प्राप्त से होने वाली रकम हो या पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु के बाद प्राप्त होने वाली कुल रकम, इनकम टैक्स एक्ट 1969 के सेक्शन 10(10D) के तहत योजना पर टैक्स छूट प्राप्त होती है। यह LIC प्लान प्रीमियम के भुगतान पूरा होने की से ही सर्वाइवल बेनिफिट प्रदान करता है जो योजना की मैच्योरिटी पूरी होने तक जारी रहते हैं।

10,000 करें इन्वेस्ट मिलेंगे 18 लाख

इस योजना में 15 साल तक अगर आप हर महीने 10,000 रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 15 साल बाद 17.9 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही प्रीमियम पूरा होने के बाद आपको सर्वाइवल बेनिफिट मिलना शुरू हो जाते हैं जो योजना की मैच्योरिटी पूरी होने तक जारी रहते हैं। इतना ही नहीं आपको आजीवन हर महीने 10,000 रुपये मिलते हैं और साथ ही पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी को 1.53 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाता है। इस योजना में आप अधिकतम 55 वर्ष की उम्र तक ही अप्लाई कर सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article