यूटिलिटी

CIBIL Score: खोज रहे हैं लोन लेकिन खराब है क्रेडिट स्कोर? ये टिप्स आएंगी काम

जब भी आप कोई लोन लेते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर चेक किया जाता है। इसे ही सिबिल स्कोर भी कहते हैं। अगर आपका सिबिल स्कोर खराब हो तो कोई भी बैंक या वित्तीय संस्था आपको लोन नहीं देती। लेकिन बहुत जरूरी होने पर आप खराब सिबिल स्कोर के साथ भी लोन ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

Image

खोज रहे हैं लोन लेकिन खराब है क्रेडिट स्कोर? ये टिप्स आएंगी काम

Photo : iStock

Cibil Score: जब भी आप किसी लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो सबसे पहले आपका सिबिल स्कोर चेक किया जाता है। आपने कितने लोन लिए हैं और सही समय पर कितनी EMI भर पाए हैं यह सारी जानकारी आपकी सिबिल रिपोर्ट में मिल जाती है। जितना अच्छा आपका सिबिल स्कोर होगा उतने ही आकर्षक लोन ऑफर्स का फायदा आप उठा सकते हैं। इसके उलट अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है तो आपको कम और ज्यादा ब्याज दर वाले लोन ऑफर ही मिलेंगे। कई बार ऐसा भी होता है कि सिबिल स्कोर बहुत ज्यादा खराब होने की स्थिति में आपकी लोन एप्लीकेशन को मंजूरी नहीं मिलती है। लेकिन अगर लोन लेना बहुत जरूरी हो तो आप खराब सिबिल स्कोर के बावजूद भी ऐसा कर सकते हैं, बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

छोटी रकम चुनें

अगर सिबिल स्कोर खराब हो लेकिन लोन लेना बहुत ज्यादा जरूरी हो तो आप छोटी रकम चुन सकते हैं। दरअसल बैंक आपकी कमाई के आधार पर आपको लोन ऑफर करते हैं। साथ ही बैंक खराब सिबिल स्कोर वाले लोगों को छोटी रकम वाले लोन ही ऑफर करते हैं। ऐसे में अगर आप लोन लेने के लिए छोटी रकम चुनते हैं तो आपको लोन मिलने के अवसर बढ़ जाते हैं।

अन्य तरीके

लोन मिलने के बाद आपको अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको सही समय पर EMI पेमेंट का भुगतान करना होगा। खराब सिबिल स्कोर के साथ लोन लेने के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं:

सिक्योर्ड लोन: एक ऐसा लोन ऑफर जिसमें आपको दी गई रकम के बदले कुछ गिरवी रखा जाए उसे सिक्योर्ड लोन कहा जाता है। बैंक की वित्तीय संस्था के पास गिरवी रखे गए एसेट को कॉलेटरल कहा जाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर खराब हो लेकिन पैसों की बहुत आवश्यकता हो तो आप सिक्योर्ड लोन ले सकते हैं। ध्यान रहे अगर आप सही समय पर लोन की EMI का भुगतान नहीं करते हैं तो आप गिरवी रखे गए एसेट को खो भी सकते हैं।

साथी हाथ बढ़ाना: अगर आपके परिवार के किसी सदस्य या फिर आपके किसी दोस्त का क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आप अपने लोन के लिए उनकी मदद ले सकते हैं। इससे आपको लोन मिलने के अवसर बढ़ जाते हैं। लेकिन ध्यान रहे अगर आप सही समय पर लोन की रकम का भुगतान नहीं करते हैं तो आपकी मदद करने वाले परिवार के सदस्य या फिर दोस्त को आपकी ली हुई रकम चुकानी होगी।

ऑनलाइन मिलेगा लोन: अगर बैंक से आपको लोन न मिल रहा हो तो आप ऑनलाइन या फिर पियर-टू -पियर प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी लोन ले सकते हैं। लोन लेने से पहले संबंधित नियमों एवं शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article