यूटिलिटी

ठप हुआ WhatsApp का सर्वर, घबराएं नहीं, इन ऐप्स से भी भेज सकते हैं मैसेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 02:14 PM IST

WhatsApp Down: मेटा के प्रवक्ता ने कहा है कि हम व्हाट्सऐप के डाउन होने से वाकिफ हैं। कुछ यूजर्स को मैसेज भेजने में दिक्कत आ रही है। हम इसे जल्द से जल्द रीस्टोर करने में लगे हुए हैं।

Image

WhatsApp का सर्वर ठप, ये रही 4 बेहतरीन टेक्स्टिंग ऐप्स

Photo : iStock

WhatsApp Down: भारत में पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप (WhatsApp) डाउन हो गया है। देश में कई लोग इसको एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। दिवाली के अगले ही दिन सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप को अपनी सर्विस में मंगलवार को व्यवधान का सामना करना पड़ा है। कई यूजर्स मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले मंच पर मेसेज भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ हैं। ट्विटर (Twitter) पर भी #WhatsAppDown ट्रेंड कर रहा है।

अब किन ऐप्स से करें मैसेज? (Best Texting Apps)

आजकल हर कोई व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करता है। अगर आपको किसी को जरूरी मैसेज भेजना था, लेकिन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के सर्वर डाउन होने से नहीं भेज पा रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अल्टरनेटिव के तौर पर कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे - सिग्नल (Signal), टेलीग्राम (Telegram), वाइबर (Viber) या फेसबुक (Facebook)। इन ऐप्स के जरिए भी आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को मैसेज भेज सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं।

किन शहरों में नहीं चल रहा व्हाट्सऐप?

भारत में प्रभावित शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ शामिल हैं। मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप वैश्विक आउटेज का सामना कर रहा है। यूजर्स की ओर से भेजे गए मैसेजेस के लिए एक भी टिक प्राप्त नहीं हुआ है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, 85 फीसदी से भी ज्यादा लोगों ने मैसेजिंग करते समय, 11 फीसदी लोगों ने ऐप का इस्तेमाल करते समय और 3 फीसदी लोगों ने वेबसाइट का इस्तेमाल करते समय इस समस्या की जानतारी दी।

इन देशों में भी यूजर्स ने की शिकायत

भारत में यूजर्स को फोटो और वीडियो भेजते समय भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में व्हाट्सऐप प्रभावित है। अमेरिका, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, बांग्लादेश और कई अन्य देशों में यूजर्स ने शिकायत की है कि सर्विस में गड़बड़ी है और ऐप ठीक से काम नहीं कर रही है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article