यूटिलिटी

PM SVANidhi Scheme: व्यापार के बिना किसी गारंटी के लोन दे रही सरकार, जानें- कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 20, 2024, 04:49 PM IST

PM SVANidhi Scheme: केंद्र सरकार ने इस स्कीम को रेहड़ी-पटरी वालों के लिए शुरू किया था, जिनका धंधा कोविड के दौरान बर्बाद हो गया था। स्ट्रीट वेंडर को दोबारा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार ने पीएम स्वनिधि की शुरुआत की थी। ​अगर आप इस स्कीम के जरिए लोन लेना चाहते हैं, तो आधार कार्ड जरूरी है।

Image

PM Svanidhi Scheme loan

Photo : iStock

PM SVANidhi Scheme: देश के छोटे व्यवसयियों को को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार एक स्कीम चला रही है। इस स्कीम के जरिए सरकार उन्हें आर्थिक रूप से मदद करती है। इस स्कीम का नाम है पीएम स्वनिधि योजना है। दरअसल, केंद्र सरकार ने इस स्कीम को रेहड़ी-पटरी वालों के लिए शुरू किया था, जिनका धंधा कोविड के दौरान बर्बाद हो गया था। स्ट्रीट वेंडर को दोबारा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार ने पीएम स्वनिधि की शुरुआत की थी। इस स्कीम के जरिए सरकार सस्ते दर पर लोन प्रदान करती है।

कितना मिलता है लोन

पीएम स्वनिधि स्कीम के जरिए व्यापार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये का लोन बिना किसी गारंटी के मिलता है। जब एक बार आप 10 रुपया चुका देता है, तो आप डबल रकम के लोन के लिए योग्य हो जाते हैं। इस स्कीम के जरिए आसानी से 50 रुपये तक का लोन ले सकते हैं। खास बात यह है कि सरकार लोन के ब्याज पर सब्सिडी प्रदान करती है।

ब्याज दर

इस स्कीम के जरिए मिलने वाले लोन पर सात फीसदी की दर से ब्याज वसूलती है। हालांकि, अगर कोई स्ट्रीट वेंडर लोन की ईएमआई चुकाता है और जरूरी डिजिटिल ट्रांजेक्शन करता है, को ब्याज सब्सिडी और मिलने वाले कैशबैक के चलते लोन की रकन ब्याज फ्री हो जाती है।

स्ट्रीट वेंडर कर्ज के लिए आवेदन कैसे करें

  • वेबसाइट www.pmsvanidih.mohua.gov.in पर जाएं।
  • अब 'लोन के लिए आवेदन करें' पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • फिर कैटेगरी का चयन करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • अंत में सबमिट पर क्लिक करें।

आधार है जरूरी

अगर आप इस स्कीम के जरिए लोन लेना चाहते हैं, तो आधार कार्ड जरूरी है। इस स्कीम के तहत किसी भी सरकारी बैंक में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैंक जाकर पीएम स्वनिधि योजना का फॉर्म भरना होगा और इसके साथ आधार की एक फोटोकॉपी लगानी होगी।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article