आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी पहचान दस्तावेजों में से एक है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी होता है। अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या नया नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी है। अब UIDAI की नई सुविधा के जरिए आधार में मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया पहले से आसान हो गई है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपडेट किया जा सकता है।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे बदलें
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए नए ‘Aadhaar’ ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- स्टेप 1: सबसे पहले नए ‘Aadhaar’ ऐप में लॉग इन करें।
- स्टेप 2: होम स्क्रीन पर दिए गए ‘Service’ सेक्शन में जाएं।
- स्टेप 3: यहां ‘Mobile Number Update’ विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें। नए नंबर पर आए OTP को डालें और फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- स्टेप 5: मोबाइल नंबर अपडेट के लिए निर्धारित फीस का भुगतान करें।
आवेदन पूरा होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी, जिसमें Service Request Number (SRN) दिया होगा। इसी नंबर की मदद से आप अपने अपडेट रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। वेरिफाई होने के बाद नया मोबाइल नंबर आधार रिकॉर्ड में अपडेट कर दिया जाएगा।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑफलाइन कैसे बदलें
अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार नामांकन केंद्र जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।
- स्टेप 1: अपने नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या Aadhaar Enrolment Centre जाएं। जाने से पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना बेहतर रहता है।
- स्टेप 2: आधार अपडेट या करेक्शन फॉर्म भरें। यह फॉर्म आप ऑनलाइन डाउनलोड करके भी पहले से भर सकते हैं।
- स्टेप 3: आधार केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए अपनी जानकारी प्रमाणित कराएं।
- स्टेप 4: भरा हुआ फॉर्म आधार कर्मचारी को जमा करें और ₹75 का अपडेट शुल्क भुगतान करें।
आधार मोबाइल नंबर बदलने की फीस
UIDAI के अनुसार आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अलग से शुल्क देना होता है। मोबाइल नंबर अपडेट के लिए 75 रुपये आपको देने होंगे।
आधार मोबाइल नंबर अपडेट स्टेटस कैसे चेक करें
मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन करने के बाद आप ऑनलाइन इसकी स्थिति चेक कर सकते हैं।
- स्टेप 1: UIDAI पोर्टल पर ‘Check Aadhaar Update Status’ पेज खोलें।
- स्टेप 2: अगर आपने नए Aadhaar ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट किया है तो SRN (Service Request Number) विकल्प चुनें। अगर आपने आधार केंद्र के जरिए आवेदन किया है तो URN (Update Request Number) विकल्प चुनें।
- स्टेप 3: अपना SRN या URN नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें।
