यूटिलिटी

PAN 2.0 क्या है? क्या अब बेकार हो जाएगा पुराना पैन कार्ड, कैसे करें इसके लिए अप्लाई? जानें सभी सवालों के जवाब

भारत में पैन कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, बैंक अकाउंट में खाता खुलवाने से लेकर पैसों के लेन-देन में इसका इस्तेमाल होता है। अगर आपके पास सालों पुराना पैन कार्ड है तो बता दें कि अब QR कोड वाले पैन कार्ड भी आ चुके हैं। आइए आपको बताते हैं यह पुराने पैन कार्ड से कितना अलग है।

Image

नए पैन कार्ड में आप आसानी से चीजों को अपडेट कर सकते हैं।

अब पैन कार्ड सिर्फ एक जरूरी डॉक्यूमेंट ही नही रहा , बल्कि यह एक एडवांस डिजिटल पहचान टूल बन चुका है। PAN 2.0 नाम से पेश की गई इस नई व्यवस्था में पैन कार्ड को पेपरलेस प्रोसेस, यूनिफाइड पोर्टल, और डायनामिक QR कोड जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ लैस किया गया है। से लैस किया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि मौजूदा PAN कार्ड पूरी तरह वैध हैं। पुराने कार्डधारकों को किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

PAN 2.0 क्या है और इसे क्यों लाया गया?

आपको बता दें कि PAN 2.0 को नवंबर 2024 में वित्त मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है। पैन कार्ड के इस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उद्देश्य टैक्सपेयर्स को तेज, पारदर्शी और डिजिटल सेवाएं प्रदान करना है। अब PAN से जुड़ी सभी सेवाएं एक सिंगल प्लेटफॉर्म पर ही मिल जाएंगी और अब इससे जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पहले से आसान बनेंगी। यह कदम भारत को डिजिटली मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा मददगार साबित होने वाला है।

PAN 2.0 के 5 बड़े फायदे

  1. इंस्टेंट प्रोसेसिंग: तुरंत ऑनलाइन पैन कार्ड जारी।
  2. पूरी तरह पेपरलेस: डॉक्युमेंट अपलोड की जरूरत न्यूनतम होगी।
  3. बेहतर सुरक्षा: अपडेटेड डेटा प्रोटेक्शन और वेरिफिकेशन सिस्टम।
  4. डिजिटल सपोर्ट: पैन कार्ड को मोबाइल या डिजिटल वॉलेट में सेव करने की सुविधा।
  5. ऑनलाइन अपडेट: पता, फोटो, सिग्नेचर आदि को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

Pan Card vs Pan Card 2.0

2017 से पहले के PAN कार्ड में QR कोड नहीं होता था, जबकि अब PAN 2.0 में डायनामिक QR कोड है। इसका मतलब है कि जब आप QR कोड स्कैन करेंगे, तो वह रियल टाइम में अपडेटेड जानकारी दिखाएगा। इससे यूजर्स की पहचान की पुष्टि आसान होगी। इसके अलावा फर्जी PAN कार्ड की पहचानना भी काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। यह फर्जीवाड़े से बचाव करने में मदद करेगा।

क्या पुराने PAN कार्डधारकों को कुछ करना होगा?

यदि आपके पास पुराना PAN कार्ड है, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। पुराना पैन कार्ड अब भी वह अब भी पूरी तरह वैध है। यदि आपका कार्ड 2017 से पहले का है और उसमें QR कोड नहीं है, तो आप चाहें तो नया PAN 2.0 कार्ड ले सकते हैं — लेकिन यह अनिवार्य नहीं है। जब तक आपको पैन कार्ड में कोई अपडेट नहीं करना है तब तक आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

सिक्योरिटी और अपडेट की नई सुविधाएं

अगर आप PAN 2.0 को लेते हैं तो आपकी काफी सारी दिक्कतें पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। आप कभी भी पैन कार्ड में मोबाइल नंबर, ईमेल, पता, नाम और जन्मतिथि को फ्री में और आसानी से अपडेट कर पाएंगे। इसके साथ ही आप QR कोड रीडर ऐप से QR कोड स्कैन कर तुरंत पहचान की पुष्टि की जा सकती है।

ऑनलाइन ऐसे करे अप्लाई

  • PAN 2.0 को पाने के लिए सबसे पहले आपको प्रोटियन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद पैन नंबर, आधार नंबर और डेट ऑफ बर्थ फिल करना होगा।
  • अब आपके पास एक फॉर्म ओपन होगा इसमें दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़कर वेरिफाई करें।
  • अब आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड सेंड किया जाएगा। उसे फिल करके वेरिफाई करें।
  • अब आपको पैन कार्ड के लिए 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। पेमेंट के 24 घंटे के अंदर आपको ईमेल पर नया पैन कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- iPhone 17 सीरीज की सेल हुई शुरू, Apple Stores के बाहर फैंस की लगी लंबी कतारें, जानें कीमत और ऑफर्स
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article