यूटिलिटी

DA Hike: पश्चिम बंगाल की सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, डीए में इतनी बढ़ोतरी का ऐलान

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 11, 2024, 05:28 PM IST

West Bengal DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा हुआ है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और डीए में बढ़ोतरी एक अप्रैल 2024 से लागू होगा।

Image

(Image Source: iStock)

West Bengal DA Hike: पश्चिम बंगाल की सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा हुआ है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और डीए में बढ़ोतरी एक अप्रैल 2024 से लागू होगा।

सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मई के बजाय अप्रैल से मिलेगा, जिसका समायोजन उनके जुलाई के वेतन में दिखेगा। राज्य वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, सरकार के अधीन पंचायत और पंचायत कर्मचारी, नगर निगम, नगर पालिका, स्थानीय बोर्ड और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के पेंशन प्राप्तकर्ता और उनके परिवार इसके लिए पात्र होंगे। अधिसूचना में यह भी बताया गया कि राज्यपाल ने सभी पहलुओं की जांच के बाद डीए देने के फैसले को मंजूरी दे दी है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article