यूटिलिटी

रेलवे यात्री ध्यान दें! वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 140 रुपये तक हो सकता है कम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 5, 2023, 07:59 AM IST

Vande Bharat Fare: सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है। रेलवे बोर्ड इसको शताब्दी के विकल्प के रूप में देश के कई शहरों के बीच चला रहा है। खबर है कि रेलवे जल्द ही कम दूरी की वंदे भारत ट्रेन का किराया 5 से 10 फीसदी तक कम कर सकता है।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस

Photo : BCCL

Vande Bharat Fare: सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है। रेलवे बोर्ड इसको शताब्दी के विकल्प के रूप में देश के कई शहरों के बीच चला रहा है। खबर है कि रेलवे जल्द ही कम दूरी की वंदे भारत ट्रेन का किराया 5 से 10 फीसदी तक कम कर सकता है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश रेलमार्गों पर वंदे भारत ट्रेन की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी है, लेकिन कई मार्गों पर क्षमता से कम यात्रियों के साथ वंदे भारत चल रही है। इसका कारण यह है कि उन रूटों पर पहले से चल रही शताब्दी ट्रेन का किराया वंदे भारत से कम है।

अभी इतना है किरायाउदाहरण के रूप में समझें तो नई दिल्ली से देहरादून के बीच शताब्दी एक्सप्रेस के एसी चेयर कार का किराया 905 रुपये है। एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1405 रुपये है। इस तरह यदि एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया जिसमें कैटरिंग चार्ज शामिल है। शताब्दी यह दूरी 6 घंटे 10 मिनट में तय करती है। वहीं, आनंद विहार से देहरादून की दूरी वंदे भारत चार घंटे 45 मिनट में तय करती है, जबकि इसमें एसी चेयर कार का किराया 1065 रुपये है। एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1890 रुपये (कैटरिंग सहित) है।

इन रूटों में नहीं बदलेगा किरायारेलवे वंदे भारत के किराए में बैलेंस बनाने के लिए रेलवे इसमें कटौती पर विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि 200 से 300 किलोमीटर की दूरी वाली वंदे भारत के किराये को बनाया जा सकता है। खासतौर पर जिन ट्रेन की ऑक्यूपेंसी कम है। इसके अलावा कम दूरी के बीच चलने वाली नई वंदे भारत में भी यह फार्मूला लागू किया जा सकता है। यह तर्क है कि जिन रेलमार्गों पर भारी मांग है और वंदे भारत ट्रेन हाउसफुल चल रही है उनका किराया यथावत रहेगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article