Utkarsh Small Finance Bank FD: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें एक मई 2024 से प्रभावी हो गई हैं। ये दरें नई एफडी के साथ-साथ मौजूदा एफडी की रिन्यू पर भी लागू हैं। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक नियमित नागरिकों के लिए सात दिनों से 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4 फीसदी से 8.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक दो साल से तीन साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.5 फीसदी की दर से मैक्सिमम ब्याज ऑफर कर रहा है।
किसे मिलेगा 9 फीसदी से अधिक ब्याज
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन के लिए एफडी पर 4.6 फीसदी से 9.10 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को दो साल से तीन साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 9.10 फीसदी दर से मैक्सिमम ब्याज ऑफर कर रहा है।
ब्याज दरों में हुए बदलाव के बाद बैंक अब सात से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 46 दिनों से 90 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD के लिए बैंक 4.75 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करता है।
समय से निकासी पर जुर्माना
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एफडी से समय से पहले निकासी पर एक फीसदी का जुर्माना लगेगा। 7 दिनों के भीतर बंद होने वाली एफडी पर जुर्माना नहीं लगेगा। स्मॉल फाइनेंस बैंको में जमा राशि पर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) के तहत अधिकतम 5 लाख रुपये तक का बीमा किया जाता है।
