यूटिलिटी

फेस्टिव सीजन में स्मार्ट तरीके से करें क्रेडिट-डेबिट कार्ड का यूज, इन टिप्स से मिलेगा कैशबैक, होगी तगड़ी बचत

Smart Tips For Online Shopping: रिवॉर्ड्स प्वाइंट्स भी जरूर चेक करें। फेस्टिव सीजन में शॉपिंग के दौरान रिवॉर्ड्स पॉइंट्स से काफी फायदा मिल सकता है। कई बार कंपनियां रिवॉर्ड्स पॉइंट्स के जरिए कैशबैक भी देती हैं।

Image

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए स्मार्ट टिप्स

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • फेस्टिव सीजन की होना जा रही शुरुआत
  • लोग जमकर करेंगे ऑनलाइन खरीदारी
  • कुछ टिप्स से होगी तगड़ी बचत

Smart Tips For Online Shopping: फेस्टिव सीजन (Festive Season) की शुरुआत होने वाली है। फेस्टिव सीजन में अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) समेत सभी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ग्राहकों को तरह-तरह के ऑफर्स की पेशकश करते हैं। ऐसा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किया जाता है।

जो ऑफर्स ग्राहकों को पेश किए जाते हैं, उनमें कैशबैक, रिवॉर्ड्स, नो कॉस्ट ईएमआई और डिस्काउंट शामिल होता है। कुछ ऑफर्स का फायदा केवल डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए ही लिया जा सकता है। लोग इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए डेबिट-क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं। ऐसे में कुछ ऐसी टिप्स हैं, जो फेस्टिव सीजन में डेबिट-क्रेडिट कार्ड यूज करने वालों को अधिक फायदा दिला सकती हैं।

कैशबैक का उठाएं फायदा

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर कैशबैक देते हैं। इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कैशबैक ऑफर की तलाश करें। खास कर क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड पर मिलने वाले कैशबैक ऑफर का फायदा लेने से न चूकें।

रिवॉर्ड्स पॉइंट कराते हैं फायदा

रिवॉर्ड्स प्वाइंट्स भी जरूर चेक करें। फेस्टिव सीजन में शॉपिंग के दौरान रिवॉर्ड्स पॉइंट्स से काफी फायदा मिल सकता है। कई बार कंपनियां रिवॉर्ड्स पॉइंट्स के जरिए कैशबैक भी देती हैं।

नो कॉस्ट ईएमआई और क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट

अकसर क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिलता है, जिसकी मदद से आप बिना ब्याज के पूरी राशि ईएमआई में चुका सकते हैं। इसी तरह क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट का भी फायदा जरूर उठाएं।

क्रेडिट कार्ड के बिल पर रखें नजर

एक और बात का ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन शॉपिंग में क्रेडिट कार्ड से बिल का भुगतान करने के बाद क्रेडिट कार्ड के बिल को समय से पहले चुका दें। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो आपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) खराब होगा। दूसरे अपनी भुगतान करने की सीमा से अधिक कभी भी बिल न चढ़ने दें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article