यूटिलिटी

1 मई से बदल जाएंगे फोन कॉल और SMS के नियम, जानिए आपको क्या होगा फायदा

1 मई, 2023 से फोन कॉल और एसएमएस के नियम बदलने जा रहे हैं। हालांकि, ये नियम फिलहाल सभी टेलीकॉम कंपनी के यूजर्स के लिए नहीं बदलेंगे। लेकिन आने वाले दिनों में ये सभी यूजर्स के लिए बदल जाएंगे। इस नियम के बाद यूजर्स के पास फर्जी कॉल और एसएमएस आने बंद हो जाएंगे।

Image

ट्राई ने इसके लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश जारी कर दिए हैं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 मई से बदलने वाले हैं कॉल और एसएमएस के नियम
  • फर्जी कॉल और मैसेज पर पाबंदी लगाने के लिए होगा बदलाव
  • टेलीकॉम कंपनियां इस्तेमाल करेंगे AI स्पैम फिल्टर सिस्टम

1 मई, 2023 से फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। जी हां, ट्राई (TRAI) यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया फोन कॉल और मैसेज के नियमों में बदलाव करने जा रही है। ट्राई के इस नए नियम से कॉलिंग फीचर में एक खास तरह का फिल्टर लग जाएगा, जिससे आपके पास 1 मई 2023 से फर्जी कॉल और एसएमएस आने बंद हो जाएंगे। बताते चलें कि मौजूदा समय में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति फर्जी कॉल और मैसेज से परेशान है। उम्मीद है कि नया नियम लागू होने के बाद हम सभी को फर्जी कॉल और एसएमएस से राहत मिल जाएगी।

ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए जारी किए आदेश

मोबाइल यूजर्स को फर्जी कॉल और मैसेज से राहत पहुंचाने के लिए ट्राई ने देश में सेवाएं देने वाली सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। ट्राई के आदेश के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों को अपने सिस्टम में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्पैम फिल्टर लगाएंगी, जिससे उनके ग्राहकों के पास फर्जी कॉल और मैसेज नहीं जाएंगे।

एयरटेल ने शुरू किया AI स्पैम फिल्टर लगाने का काम

एनबीटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल ने AI स्पैम फिल्टर लगाने का काम शुरू भी कर दिया है। तो वहीं दूसरी ओर रिलायंस जियो आने वाले कुछ महीनों में ये काम पूरा कर लेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक AI स्पैम फिल्टर 1 मई, 2023 से अपना काम शुरू भी कर देंगे, जिससे मोबाइल फोन यूजर्स के पास फर्जी कॉल्स और मैसेज आना बंद हो जाएंगे।

कॉलर आईडी फीचर भी लाने की तैयारी में ट्राई

मोबाइल यूजर्स के पास आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज पर रोक लगाने के लिए ट्राई लंबे समय से काम कर रहा है। TRAI, फोन करने वाले यूजर के लिए कॉलर आईडी फीचर (Caller ID Feature) शुरू करने का प्लान बना रहा है। इस फीचर के तहत आपने मोबाइल फोन पर कॉल करने वाले व्यक्ति की फोटो के साथ-साथ उसका नाम भी दिखाई देगा। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों को इस फीचर पसंद नहीं आ रहा है क्योंकि इससे प्राइवेसी प्रभावित हो सकती है।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article