यूटिलिटी

Bank FD Rates: पांच साल की FD पर जोरदार ब्याज दे रहे हैं ये बैंक, जानिए कहां मिल रहा सबसे अधिक रिर्टन

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 5, 2024, 05:29 PM IST

Bank FD Rates: बैंक समय-समय पर अपनी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा कर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करते रहते हैं। अगर पांच साल के लिए एफडी में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश के टॉप बैंक जोरदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। देख लीजिए लिस्ट

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने से पहले यह चेक कर लेना चाहिए कि कौन सा बैंक सबसे अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अलग-अलग बैंक अवधि के अनुसार, फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर ऑफर करते हैं। आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट में देखने को मिलता है कि आप जितनी कम अवधि के लिए निवेश करेंगे, ब्याज उतना ही कम मिलेगा। हालांकि, कई बार ऐसा नहीं होता है। बैंक समय-समय पर अपनी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा कर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करते रहते हैं। अगर पांच साल के लिए एफडी में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश के टॉप बैंक जोरदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पांच साल की एफडी पर 6.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें 15 मई 2024 से लागू हैं।

आईसीआईसीआई बैंक

प्राइवेट सेक्टर का बैंक आईसीआईसीआई बैंक पांच साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, शॉर्ट टर्म डिपॉजिट यानी एक साल की एफडी पर 6.7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें 17 फरवरी से लागू हुई हैं।

एचडीएफसी बैंक

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक पांच साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, एक साल की एफडी पर बैंक 6.6 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें 9 फरवरी, 2024 से लागू हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)

बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50 फीसदी और एक साल की एफडी पर 6.85 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें 15 जनवरी, 2024 से प्रभावी होंगी।

कोटक महिंद्रा बैंक

यह बैंक अपने पांच साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.20 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, एक साल के एफडी पर बैंक 7.10 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें 27 फरवरी, 2024 से लागू होंगी।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article