नई दिल्ली। अगर आप भी पांच साल में मोटी रकम इकट्ठी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप हर महीने सिर्फ 6,500 रुपये बचाकर पांच साल में पांच लाख रुपये से ज्यादा पैसे इकट्ठे कर सकते हैं। सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) आपको आपके सपने पूरे करने में मदद कर सकता है। इसमें आप नियमित अंतर पर छोटे राशि से भी निवेश कर सकते हैं।
अगर आप 5 साल में 5 लाख रुपये से ज्यादा का फंड बनाना चाहते हैं, तो आइए एसआईपी कैलकुलेटर (SIP Calculator) की मदद से आसानी से पूरी गणना जानते हैं।

SIP
(स्रोत: Groww)
5 साल में कैसे इकट्ठे होंगे 5 लाख से ज्यादा पैसे?
अगर आपने 5 साल तक सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में हर महीने 6,500 रुपये का निवेश किया है, तो इस तरह आपका कुल निवेश 3,90,000 रुपये हो जाएगा। सालाना 12 फीसदी इंटरेस्ट के हिसाब से आपको रिटर्न के तौर पर 1,46,161 रुपये मिलेंगे और पांच साल बाद मिलने वाली कुल राशि 5,00,000 रुपये से ज्यादा यानी 5,36,161 रुपये हो जाएगी।
क्या है एसआईपी?
दरअसल सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के माध्यम से आप म्यूचुअल फंड में पैसा लगाते हैं। आजकल लोगों में एसआईपी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसमें आप साप्ताहिक, मासिक या तिमाही के आधार पर पैसे लगा सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें 500 रुपये से भी निवेश शुरू किया जा सकता है। हालांकि सलाह दी जाती है कि निवेश से पहले आप एसआईपी के बारे में अच्छे से जान लें।
(Disclaimer: यहां टाइम्स नाउ नवभारत द्वारा किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यह सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी योजना में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
