देश के तीन बड़े सरकारी बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 7.25 फीसदी से अधिक का ब्याज दे रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दर में बदलाव किया है। आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। इसलिए ज्यादातर लोग इसमें निवेश करते हैं। अलग-अलग बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ब्याज दरों में इजाफा करते रहते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा 7 दिन से लेकर 14 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम जनता को 3 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 3.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 15 दिन से लेकर 45 दिन की FD पर आम नागरिक को 3.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 4 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। इसके अलावा एक साल की FD पर आम नागरिक को 6.75 फीसदी की दर से और सीनियर सिटीजन को 7.25 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। एक साल से लेकर 400 दिनों की पर बैंक ऑफ बड़ौदा आम नागरिक को 6.75 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.25 फीसदी की दर से इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.30 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम नागरिक को 6.80 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.30 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। एक साल से 443 दिनों की FD पर बैंक आम नागरिकों को 6.80 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.30 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 3 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 साल से 2 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक सामान्य जनता को 6.80 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.30 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
