यूटिलिटी

SBI Loan Rates: SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, लोन पर बढ़ा दिया ब्याज, चेक लीजिए इंटरेस्ट रेट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 16, 2024, 01:10 PM IST

SBI New Loan Rates: बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट (BPS) की बढ़ोतरी की है। इस इजाफे के बाद ज्यादातर लोन महंगे हो गए हैं। ओवरनाइट MCLR को 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है। नई दरें जान लीजिए।

Image

SBI Loan Interest Rates

SBI Loan Rates: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी चुनिंदा अवधि के लोन को महंगा कर दिया है। बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट (BPS) की बढ़ोतरी की है। इस इजाफे के बाद ज्यादातर लोन महंगे हो गए हैं। SBI की वेबसाइट के अनुसार, 15 जून 2024 से एक साल की अवधि पर MCLR पिछले 8.65 फीसदी से बढ़कर 8.75 फीसदी हो गया है। वेबसाइट के अनुसार, एसबीआई ऑटो लोन एक साल के MCLR से जुड़े हैं और पर्सनल लोन 2 साल के MCLR से जुड़े हैं।

MCLR की नई दरें

MCLR आधारित दरें अब 8.10 फीसदी से 8.95 फीसदी के बीच होंगी। ओवरनाइट MCLR को 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है, जबकि एक महीने और तीन महीने की अवधि के लिए 8.20 फीसदी से 8.30 फीसदी कर दिया गया है। अन्य के अलावा, छह महीने की MCLR 8.45 फीसदी से 8.55 फीसदी हो गई है। एक साल की MCLR अब 8.55 फीसदी से 8.65 फीसदी हो गई है। दो साल की अवधि के लिए MCLR क्रमशः 8.85 फीसदी से 8.75 फीसदी है।

MCLR क्या है?

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) वह मिनिमम लेंडिंग रेट है, जिसके नीचे बैंक को लोन देने की अनुमति नहीं है।

SBI EBLR

एसबीआई एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स (EBLR) 9.15%=रेपो रेट (6.50%)+स्प्रेड (2.65%) पर बरकरार है। सभी होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स से जुड़े हुए हैं। एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें 8.50 फीसदी से 9.65 फीसदी के बीच होती हैं और यह CIBIL स्कोर के आधार पर अलग-अलग होती हैं।

प्रोसेसिंग शुल्क

लोन की रकम का 0.35 फीसदी प्लस लागू जीएसटी, न्यूनतम 2,000 रुपये प्लस लागू जीएसटी और अधिकतम 10,000 रुपये प्लस लागू जीएसटी प्रोसेसिंग फीस के रूप लगता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article