यूटिलिटी

Sri Lanka Visa Free Access: इस देश में जाने के लिए भारतीयों का नहीं लगेगा वीजा, सिर्फ करना होगा ये काम

Sri Lanka Visa Free Access: श्रीलंकाई सरकार का निर्णय पर्यटन उद्योग के पुनर्निर्माण के प्रयासों के हिस्से के रूप में आया है, जिसे COVID-19 महामारी और देश में चल रहे आर्थिक और राजनीतिक संकटों के कारण गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

Image

visa free access in sri lanka

Photo : iStock

Sri Lanka Visa Free Access: पर्यटकों को बड़ी संख्या में अपने देश में आने को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका ने अपनी वीजा पॉलिसी को रिन्यू किया है। भारत और छह अन्य चुनिंदा देशों के नागरिकों को वीजा फ्री एक्सेस को रिन्यू किया है। इसका उद्देश्य इंटरनेशनल पर्यटकों के लिए यात्रा को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाना है। इस पहल में भारत, चीन, रूस, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं। इन देशों के नागरिकों को श्रीलंका में 30 दिनों की वीजा फ्री एक्सेस मिलेगा।

आर्थिक और राजनीतिक संकट

श्रीलंकाई सरकार का निर्णय पर्यटन उद्योग के पुनर्निर्माण के प्रयासों के हिस्से के रूप में आया है, जिसे COVID-19 महामारी और देश में चल रहे आर्थिक और राजनीतिक संकटों के कारण गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वीजा फ्री एक्सेस योजना पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी।

30 दिनों तक रहने की अनुमति

हालांकि, वीजा फ्री एक्सेस चुनिंदा देशों के विजिटर को श्रीलंका में 30 दिनों तक रहने की अनुमति देता है, लेकिन उन्हें अपने आगमन से पहले वेबसाइट www.srilankaevisa.lk के माध्यम से अपने वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा जांच बनाए रखते हुए सुचारू प्रोसेसिंग सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन की गई है।

अराइवल वीजा फीस

चुनिंदा देशों के लिए वीजा फ्री एक्सेस के बावजूद श्रीलंका की सरकार एक महीने के लिए अराइवल वीजा पर आने वाले टूरिस्टों के लिए 50 डॉलर का शुल्क रखा है। वीजा जारी करने का काम एक प्रा्इवेट कंपनी को दिया है। कंपनी ने अराइवल वीजा पर इंट्री फीस को 100 डॉलर कर दिया था।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article