यूटिलिटी

खींचा, तोड़ा और फिर लूट...देखें, कैसे कार का शीशा तोड़ पलक झपकते मार पार करता था यह बदमाश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 09:21 AM IST

आरोपी ने पहले पीछे वाली खिड़की का शीशा तोड़ा, जबकि बाद में आगे ड्राइवर वाली सीट की तरफ का कांच चकनाचूर कर दिया। वहां मौजूद सभी लोग उसके इस कारनामे को देख हक्के-बक्के रह गए थे। पुलिस की गिरफ्त में उसके एक हाथ में हथकड़ी लगी थी, जबकि वह नंगे पैर था।

अगर आप कार में अपना वॉलेट और लैपटॉप छोड़कर चले जाते हैं तो अलर्ट हो जाएं। आपका ऐसा कीमती सामान बड़ी चालाकी से सेंध लगाकर पार किया जा सकता है। वह भी चंद सेकेंड्स में...जी हां, चौंकिए मत। आपके वाहन का शीशा सिर्फ एक रबड़ बैंड (गेटिस) की मदद से तोड़ा जा सकता है। यह काम कर चोरी करने वाले एक शख्स को हाल ही में दबोचा गया था, जो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां को अपना निशाना बना वारदात को अंजाम देता था।

पुलिसिया पूछताछ में उसकी सारी पोल खुल गई। बाद में आरोपी ने पुलिस वालों और मीडिया के सामने वारदात का लाइव डेमो कर के भी दिखाया। उसने रबड़बैंड ली और उसे स्ट्रेच किया (खींचा) और फिर शीशे की ओर झटके से छोड़ दिया। जैसे ही उसने बैंड को छोड़ा शीशा खटाक से टूट गया।

आरोपी ने पहले पीछे वाली खिड़की का शीशा तोड़ा, जबकि बाद में आगे ड्राइवर वाली सीट की तरफ का कांच चकनाचूर कर दिया। वहां मौजूद सभी लोग उसके इस कारनामे को देख हक्के-बक्के रह गए थे। पुलिस की गिरफ्त में उसके एक हाथ में हथकड़ी लगी थी, जबकि वह नंगे पैर था। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ है।

वारदात के इस वीडियो से समझा जा सकता है कि रबड़बैंड जितनी तेजी से खींच कर छोड़ दी जाती है, उसके जोरदार झटके से कांच टूट जाता है। यह चीज एक तरह से कार निर्माता कंपनियों के लिए भी चिंता का विषय है कि कांच कितनी आसानी से केवल रबड़ बैंड की मदद से टूट जाता है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article