SCSS Vs FD: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रिटायरमेंट के बाद वित्तीय चुनौतियां बढ़ जाती हैं। वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिए अच्छी प्लानिंग बहुत जरूरी है। जब भी एक अच्छी रिटायरमेंट प्लानिंग की बात होती है तो बेहतर रिटर्न के साथ-साथ सुरक्षा भी जरूरी हो जाती है। सुरक्षा और बेहतर रिटर्न की बात होते ही दिमाग में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं (FD) का ख्याल जरूर आता है। इस वक्त देश के विभिन्न बैंक 7 दिनों से 10 साल तक की FD योजनाओं पर 4.50% से 9.25% सालाना ब्याज दे रहे हैं। दूसरी तरफ भारत सरकार की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) है जिसमें सालाना 8.2% ब्याज मिल रहा है। आईए जानते हैं कि अगर आपको 5 सालों के लिए पैसे इन्वेस्ट करने हो तो इन दोनों में से कौन सा ऑप्शन बेहतर हो सकता है।
यूटिलिटी
SCSS Vs FD: 5 साल के लिए लगाने हों पैसे तो कौन सा ऑप्शन है बेहतर?
- Authored by: Pawan Mishra
- Updated Apr 21, 2024, 06:17 PM IST
