यूटिलिटी

SBI Sarvottam FD: SBI की सर्वोत्तम FD पर कितना मिल रहा ब्याज, जान लीजिए नया इंटरेस्ट रेट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated May 30, 2024, 06:14 PM IST

SBI Sarvottam FD Interest Rate: SBI ने पिछले साल सर्वोत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की थी। इस एफडी योजना के तहत जमाकर्ताओं को रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में बेहतर ब्याज मिलेगा। मैच्योरिटी राशि ग्राहक के खाते में जमा की जाएगी। आयकर नियमों के अनुसार टीडीएस लागू है।

Image

SBI Sarvottam FD interest rate

Photo : iStock

SBI Sarvottam FD Interest Rate: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। स्टेट बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें 15 मई 2024 से प्रभावी हो गई हैं। SBI ने पिछले साल सर्वोत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की थी। इस एफडी योजना के तहत जमाकर्ताओं को रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में बेहतर ब्याज मिलेगा।

कितनी है ब्याज दर

SBI सर्वोत्तम टर्म डिपॉजिट के तहत बैंक दो साल की अवधि के लिए 7.4 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। एक साल की अवधि के लिए ब्याज दर 7.10 फीसदी तय की गई है। सीनियर सिटीजन को सामान्य निवेशकों को दी जाने वाली ब्याज दर पर अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट (BPS) प्रीमियम मिलेगा। दो साल में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट के लिए उन्हें 7.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। एक साल की एफडी पर उन्हें 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

कौन कर सकता है निवेश

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, बैंक एक साल की अवधि के लिए कार्ड रेट पर 30 BSP और 2 वर्ष की अवधि के लिए कार्ड रेट पर 40 BPS की छूट ऑफर करता है। रेजिडेंट इंडिविजुअल और नॉन-इंडिविजुअल ग्राहक सर्वोत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। जबकि नाबालिग और एनआरआई ग्राहक निवेश करने के पात्र नहीं हैं।

मैच्योरिटी से पहले की निकासीइस योजना के तहत, समय से पहले निकासी और जमा राशि के रिन्यू की अनुमति नहीं है। मैच्योरिटी राशि ग्राहक के खाते में जमा की जाएगी। आयकर नियमों के अनुसार टीडीएस लागू है। भारतीय स्टेट बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की अवधि की एफडी पर 3.50 फीसदी से 7.10 फीसदी (अमृत कलश सहित) के बीच ब्याज दर ऑफर करता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article