यूटिलिटी

SBI FD Scheme: एक अप्रैल से बंद हो जाएगी SBI की बंपर ब्याज वाली FD स्कीम, निवेश का आखिरी मौका

SBI Amrit Kalash Yojana: एसबीआई की इस एफडी स्कीम में ऑनलाइन तरीके से भी निवेश किया जा सकता है। ऑनलाइन निवेश करने के लिए आप नेट बैंकिंग या एसबीआई योनो ऐप की मदद ले सकते हैं। । यह एफडी स्कीम शॉर्ट टर्म निवेश में अधिक रिटर्न हासिल करने के लिए मुफीद थी।

Image

SBI Amrit Kalash Special FD Scheme

Photo : iStock

SBI Amrit Kalash Yojana: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जोरदार ब्याज वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश का आज आखिरी मौका है। एक अप्रैल से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्पेशल अमृत कलश योजना (Amrit Kalash Yojana) बंद हो जाएगी। यह एफडी स्कीम शॉर्ट टर्म निवेश में अधिक रिटर्न हासिल करने के लिए मुफीद थी। इस एफडी स्कीम में निवेश की राशि पर सात फीसदी से अधिक की ब्याज दर मिलती है। 31 मार्च 2024 तक ही इस स्कीम में निवेश करने का मौका है।

कैसे कर सकते हैं निवेश

एसबीआई की इस एफडी स्कीम में ऑनलाइन तरीके से भी निवेश किया जा सकता है। ऑनलाइन निवेश करने के लिए आप नेट बैंकिंग या एसबीआई योनो ऐप की मदद ले सकते हैं। बैंक इस स्कीम में आपको प्री-मैच्योर निकासी और लोन की सुविधा भी ऑफर कर रहा है। मतलब की निवेशक मैच्योरिटी से पहले भी एफडी से पैसे की निकासी कर सकते हैं।

कितना मिलता है रिटर्न

इस स्कीम में निवेश कर आप शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं। SBI की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को निवेश पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। यह स्कीम शॉर्ट टर्म निवेश के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश को सुरक्षित माना जाता है। यह योजना नई और मौजूदा जमा के रिन्यू पर लागू है।

बैंक की एफडी स्कीम की अवधि

स्टेट बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए कई FD स्कीम ऑफर करता है और इन अवधि की एफडी पर बैंक 3 फीसदी से 7.1 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर करता है। ये दरें 15 फरवरी 2023 से लागू हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article