यूटिलिटी

मोबाइल, टीवी, कार की रिपेयरिंग से हैं परेशान; यूज करें सरकार का राइट टू रिपेयर पोर्टल, कंपनी नहीं दे पाएगी गच्चा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 1, 2023, 07:28 PM IST

Right To Repair: कार कंपनी हो या मोबाइल यदि आपके पास इनकी वारंटी है तो ब्रांड ये कहकर इन्हें रिपेयर करने से मना नहीं कर सकता है कि आपने इसे थर्ड पार्टी से रिपेयर कराया था।

Image

राइट टू रिपेयर पोर्टल

Photo : iStock

Right To Repair: कार कंपनी हो या मोबाइल यदि आपके पास इनकी वारंटी है तो ब्रांड ये कहकर इन्हें रिपेयर करने से मना नहीं कर सकता है कि आपने इसे थर्ड पार्टी से रिपेयर कराया था। सरकार की तरफ से इसके लिए righttorepairindia.gov.in नाम के पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा जैसे दोपहिया निर्माता से लेकर सैमसंग तक इसमें शामिल हो चुके हैं। तो चलिए आज राइट टू रिपेयर पोर्ट्ल पर किस तरह की सुविधाएं मिलती हैं, उसके बारे में सवाल-जवाब में जानते हैं।

राइट टू रिपेयर पोर्टल क्या है?

यह पोर्टल ग्राहकों को आपके प्रोडक्ट को रिपेयर करने और उसके मेंटेनेंस कराने में मदद करेगा। इसके लिए ये लोगों को इधर-उधर भटकने की बजाय आसान पहुंच प्रदान कराएगा।

ग्राहकों को इससे क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

  • इस पोर्टल की मदद से, यूजर्स के पास अपने प्रोडक्ट को ठीक करने के लिए आसान पहुंच होगी।
  • ग्राहक इस साइट से प्रोडक्ट के पार्ट्स को बदलवाने और वारंटी जानकारी सहित कई तरह की सेवाएं ले सकते हैं।
  • इससे ऑथराइज्ड सर्विस देने वाले सेवाओं की लिस्ट, प्रोडक्ट वारंटी पर डटेल्स और रिपेयर करने वालों की जानकारी प्रदान करता है।
  • ग्राहक इस पोर्टल से अपने प्रोडक्ट की जल्दी से सर्विस कराने के लिए मदद ले पाएंगे।

इस पोर्टल पर कितने क्षेत्र शामिल हैं?

इस पोर्टल में 4 सेक्टर शामिल हैं। इसमें खेती के उपकरण, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल डिवाइस शामिल हैं।

क्या यह पोर्टल मनमुताबिक दुकान में रिपेयरिंग करने का अधिकार देता है?

इससे ग्राहक तय कर पाएंगे कि उनके उत्पादों की मरम्मत कौन, क्या, कहां, क्यों, कब, कैसे और कितने कीमत में हो पाएगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article