यूटिलिटी

Bank FD Rates: आरबीएल बैंक ने FD की ब्याज दर में किया इजाफा, जानें अब कितनी होगी कमाई

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 1, 2024, 06:44 PM IST

RBL Bank FD Rates: आरबीएल बैंक अब 500 दिनों की अवधि के साथ डिपॉजिट पर 8.10 फीसदी की अपनी उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है। आरबीएल बैंक सात दिनों से 14 दिनों की एफडी पर 3.50 फीसदी से 4 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

Image

RBL Bank revised FD rates

Photo : iStock

RBL Bank FD Rates: आरबीएल बैंक ने हाल ही में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज को भी अपडेट किया है। एफडी की नई दरें 29 जुलाई, 2024 और सेविंग अकाउंट की नई दरें एक जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी। बैंक ने कहा कि ब्याज दरों में इस बदलाव का उद्देश्य गतिशील वित्तीय माहौल के बीच अपने ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी रिटर्न की पेशकश करना है।

मैक्सिमम ब्याज दर

आरबीएल बैंक अब 500 दिनों की अवधि के साथ डिपॉजिट पर 8.10 फीसदी की अपनी उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50 प्रतिशत का लाभ होता है, जिससे प्रभावी एफडी दर 8.60 प्रतिशत हो जाती है। 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए, ब्याज दर 0.75 फीसदी बढ़कर आकर्षक 8.85 फीसदी हो जाती है।

एफडी पर ब्याज दर

आरबीएल बैंक सात दिनों से 14 दिनों की एफडी पर 3.50 फीसदी से 4 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 15 दिनों से 45 दिनों की एफडी पर बैंक 4 फीसदी से 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। बैंक 365 दिनों से लेकर 452 दिनों तक की एफडी पर 7.50 फीसदी और 8.00 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 500 दिनों की एफडी पर 8.10 फीसदी 8.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। पांच साल या 60 महीने की टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 7.10 फीसदी से 7.60 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

आरबीएल बैंक बचत खाते पर 3.75 फीसदी से 7.75 फीसदी के बीच ब्याज देता है, जो राशि पर निर्भर करता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article