यूटिलिटी

RBI के एक्शन के बाद, क्या-क्या नहीं कर पाएगा कोटक महिंद्रा बैंक, जान लीजिए

RBI on KotaK Mahindra Bank: केंद्रीय बैंक ने अपने एक बयान में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन, सूचना सुरक्षा संचालन में गंभीर कमियां पाई गई हैं, जिसकी वजह से ये एक्शन लिया गया है। कोटक बैंक ने कहा कि वो मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए काम जारी रखेगा।

Image

Kotak Mahindra Bank Barred By RBI

RBI on KotaK Mahindra Bank: जर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक पर बड़ी कार्रवाई की है। RBI ने आईटी नियमों का बार-बार अनुपालन नहीं करने की वजह से कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन व मोबाइल बैंकिंग के जरिये नए ग्राहक जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर तत्काल रोक लगा दी है। केंद्रीय बैंक ने अपने एक बयान में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन, सूचना सुरक्षा संचालन में गंभीर कमियां पाई गई हैं, जिसकी वजह से ये एक्शन लिया गया है।

कौन सी सर्विस पर रोक

रिजर्व बैंक के इस एक्शन के बाद अब अगले आदेश तक कोटक महिंद्रा बैंक अपने ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को नहीं जोड़ सकेगा। साथ ही नए क्रेडिट कार्ड भी जारी नहीं कर पाएगा। हालांकि, बैंक ने कहा है कि उसके ब्रॉन्च नए ग्राहकों को जोड़ने और उन्हें नए क्रेडिट कार्ड जारी करने के अलावा बैंक की सभी सेवाएं देना जारी रखे हुए हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक ने क्या कहा

कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा कि हमें आरबीआई से एक आदेश मिला है जो हमें अपने ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग माध्यमों के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का निर्देश देता है। बैंक ने अपने आईटी सिस्टम को मजबूत करने नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के उपाय किए हैं। बाकी मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए आरबीआई के साथ काम करना जारी रखेगा।

RBI ने क्यों लिया एक्शन

कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में आरबीआई ने कहा कि आईटी डेटा मैनजमेंट, यूजर्स एक्सेस मैनजमेंट, वेंडर रिस्क मैनजमेंट, डेटा सिक्योरिटी, डेटा लीक रोकथाम रणनीति, व्यापार निरंतरता तथा संकट के बाद पटरी पर लौटने की कवायद आदि सेक्टर्स में गंभीर कमियां और गैर-अनुपालन देखे गए। ऐसी स्थिति में निजी क्षेत्र के बैंक को तत्काल प्रभाव से अपने ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से ‘रोकने तथा बंद करने’ का निर्देश दिया गया है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article