यूटिलिटी

रेलवे की नई सुविधा, अब घर बैठे कैंसिल होगा काउंटर टिकट, जानें तरीका

रेलवे के काउंटर टिकट को कैंसिल करने के लिए अब यात्रियों को रेलवे के काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे ही एक कॉल करके और मैसेज भेजकर टिकट कैंसिल करा सकते हैं।

Image

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सुविधा, अब घर बैठे कैंसिल होगा काउंटर टिकट, जानें तरीका

अधिकतर लोग IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करते हैं लेकिन कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो आज भी काउंटर से टिकट लेते। वेबसाइट वाले लोग तो वेटिंग या कन्फर्म टिकट आसानी से मोबाइल ऐप या वेबसाइट से कैंसिल कर देते हैं लेकिन काउंटर वालों को काउंटर पर ही टिकट कैंसिल कराने जाना पड़ता है, हालांकि अब रेलवे ने काउंटर से खरीदे गए कन्फर्म और वेटिंग टिकट को रद्द कराने की प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान बना दिया है। अब यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने के लिए रेलवे आरक्षण काउंटर (PRS) पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री घर बैठे ही 139 हेल्पलाइन के माध्यम से अपना काउंटर टिकट रद्द करा सकते हैं।

139 पर कॉल कर ऐसे करें टिकट कैंसिल

काउंटर टिकट रद्द कराने के लिए यात्री को सबसे पहले 139 पर कॉल करना होगा। इसके बाद दिए गए विकल्पों में से विकल्प 6 का चयन करना होगा। प्रक्रिया के दौरान पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा। ओटीपी की पुष्टि करने के बाद टिकट सफलतापूर्वक रद्द हो जाएगा।

एसएमएस के जरिए भी उपलब्ध है सुविधा

रेलवे ने एसएमएस के माध्यम से भी काउंटर टिकट रद्द करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में CANCEL (PNR नंबर) (Train Number) टाइप कर 139 पर भेजना होगा। इसके बाद प्राप्त ओटीपी की पुष्टि करने पर टिकट रद्द हो जाएगा।

रिफंड के लिए अपनानी होगी यह प्रक्रिया

हालांकि टिकट रद्द करने की प्रक्रिया घर बैठे पूरी हो जाएगी, लेकिन टिकट का रिफंड निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रारंभिक स्टेशन के पीआरएस (PRS) काउंटर से प्राप्त करना होगा। रेलवे ने यात्रियों से निर्धारित समयसीमा का पालन करने की अपील की है, ताकि रिफंड प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article