यूटिलिटी

Punjab National Bank : PNB ने अपने ग्राहकों को किया अलर्ट, 18 दिसंबर से पहले कर लें ये काम वरना बंद हो जाएगा खाता

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 12, 2023, 04:51 PM IST

Punjab National Bank : KYC के जरिए ग्राहकों को पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, हालिया फोटो, पैन, आय प्रमाण, मोबाइल नंबर या कोई अन्य केवाईसी जानकारी अपनी शाखा में जमा करनी होती है। पीएनबी केवाईसी को ऑनलाइन या बैंक जाकर किया जा सकता है।

Image

Punjab National Bank : PNB ने अपने ग्राहकों को किया अलर्ट, 18 दिसंबर से पहले कर लें ये काम वरना बंद हो जाएगा खाता

Punjab National Bank : पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक के मुताबिक ग्राहक को KYC अपडेट करना होगा। इसके लिए 18 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया गया है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइलाइन्स के मुताबिक ऐसा नहीं करने पर खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। दरअसल KYC के जरिए ग्राहकों को पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, हालिया फोटो, पैन, आय प्रमाण, मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध नहीं है) या कोई अन्य केवाईसी जानकारी अपनी शाखा में जमा करनी होती है। पीएनबी केवाईसी को ऑनलाइन या बैंक जाकर किया जा सकता है।

किसे 18 दिसंबर, 2023 से पहले KYC अपडेट करना चाहिए?

यह केवल उन ग्राहकों के लिए लागू है जिनके खातों में 30 सितंबर, 2023 तक KYC अपडेट होना बाकी था।

मोबाइल के माध्यम से ई-केवाईसी

जो ग्राहक ई-केवाईसी पूरा करना चाहते हैं, वे आईबीएस/पीएनबी वन मॉड्यूल के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं, इस स्थिति में उन्हें एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा। उनके वर्तमान पते, वार्षिक आय और वार्षिक टर्नओवर (जैसा उपयुक्त हो) के साथ-साथ ओटीपी-आधारित आधार प्रमाणीकरण के बारे में जानकारी।

पीएनबी केवाईसी स्टेटस कैसे चेक करें

  • क्रेडेंशियल्स के साथ ऑनलाइन पीएनबी लॉगिन करें
  • व्यक्तिगत सेटिंग में जाएं
  • केवाईसी स्टेटस चेक करें
  • यदि अपके खाते में केवाईसी अपडेट करने की जरूरत होगी तो वह दिखने लगेगा।

बदलाव नहीं होने पर क्या करें ग्राहक

इस स्थिति में, ग्राहक बैंक के ईमेल पते पर या शाखा में खुद जाकर एक स्व-घोषणा दे सकता है कि उनके खाते में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article