यूटिलिटी

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को मिलते हैं इतने हजार, जानें कैसे करें आवेदन

Pradhan Mantri Matru Vandhana Yojna: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एक सरकारी योजना है, जो गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता देती है। पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को कितने रुपये मिलते है और साथ ही जानें इसके लिए आवेदन कैसे करें।

Image

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Pradhan Mantri Matru Vandhana Yojna : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता देना है। यह योजना 1 जनवरी 2017 से हरियाणा के सभी जिलों में लागू की गई है। इससे पहले यह योजना इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना (IGMSY) नाम से जिला पंचकूला में पायलट परियोजना के रूप में चलाई जा रही थी।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाले काम के नुकसान की आंशिक भरपाई करना है ताकि महिलाएं प्रसव से पहले और बाद में पर्याप्त आराम कर सकें। नकद प्रोत्साहन मिलने से महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग करने में रुचि बढ़ती है, जिससे मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही, यह योजना महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और बच्चे का जन्म पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करती है।

कौन लाभ ले सकता है? (पात्रता)

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सभी गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए है, लेकिन ये महिलाएं इससे लाभ नहीं ले सकतीं। जो केंद्र या राज्य सरकार/PSU में नियमित नौकरी पर हैं। जिन्हें किसी अन्य कानून के तहत ऐसी ही सुविधा मिलती हो। यह लाभ केवल पहले जीवित बच्चे के लिए दिया जाता है। महिला की गर्भावस्था की तारीख LMP कार्ड (Last Menstrual Period) में दर्ज जानकारी के आधार पर मानी जाती है।

योजना के तहत मिलने वाली किस्तें

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में कुल 5000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इसके साथ, संस्थागत प्रसव (Hospital Delivery) करने पर जननी सुरक्षा योजना (JSY) के तहत मिलने वाली राशि जोड़कर कुल लाभ लगभग 6000 रुपये तक प्राप्त हो सकता है।

पहली किश्त – 1000 रुपये

शर्त: गर्भावस्था की जल्दी पंजीकरण (LMP से 180 दिन के भीतर)

सत्यापन: MCP कार्ड पर ANM द्वारा प्रमाणित

दूसरी किश्त – 2000 रुपये

शर्त: कम से कम एक बार प्रसव पूर्व जांच (6 माह के बाद)

सत्यापन: MCP कार्ड

तीसरी किश्त – 2000 रुपये

शर्त: बच्चे का जन्म पंजीकरण

सत्यापन: जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी

साथ ही बच्चे को पहली खुराक BCG, OPV, DPT और Hepatitis-B का टीकाकरण मिलना चाहिए।

कैसे आवेदन करें?

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन करना बहुत आसान है।
  • वेबसाइट खोलें: https://pmmvy.wcd.gov.in/
  • अपनी 10 अंकों की मोबाइल नंबर डालें
  • वेरीफाई पर क्लिक करें
  • अपने बुनियादी डिटेल भरें
  • लॉगिन करके फॉर्म भरकर आवेदन जमा करें
  • लाभार्थी को निर्धारित फॉर्म भरकर आंगनवाड़ी केंद्र या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जमा कराना होता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और सुरक्षित प्रसव के लिए प्रोत्साहित भी करती है। इससे मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और परिवार पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article