यूटिलिटी

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का एक साल पूरा, लाखों घरों को मिला फायदा, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: अगर कोई परिवार 2 KW तक का सोलर प्लांट लगाता है, तो सरकार 60% सब्सिडी देगी। 3 KW के प्लांट पर पहले 2 KW पर 60% और अतिरिक्त 1 KW पर 40% सब्सिडी मिलेगी। 3 KW का सोलर प्लांट लगाने में करीब 1.45 लाख रुपये खर्च होंगे।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को शुरू हुए आज एक साल पूरा हो गया है। यह योजना 13 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी, जिसके तहत 1 करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के मुताबिक, 27 जनवरी 2025 तक 8.46 लाख घरों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

सोलर पैनल लगाने में कितना खर्च आएगा?

अगर कोई परिवार 2 KW तक का सोलर प्लांट लगाता है, तो सरकार 60% सब्सिडी देगी। 3 KW के प्लांट पर पहले 2 KW पर 60% और अतिरिक्त 1 KW पर 40% सब्सिडी मिलेगी। 3 KW का सोलर प्लांट लगाने में करीब 1.45 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें से सरकार 78,000 रुपये की सब्सिडी देगी। बचे हुए 67,000 रुपये के लिए सस्ते बैंक लोन की सुविधा भी दी गई है।

सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन कैसे करें?

इसके लिए सरकार ने नेशनल पोर्टल https://www.pmsuryaghar.gov.in/ लॉन्च किया है, जहां उपभोक्ता आवेदन कर सकते हैं।

पोर्टल पर जाकर कंज्यूमर नंबर, नाम, पता और सोलर प्लांट की क्षमता भरें।

डिस्कॉम कंपनियां डिटेल्स वेरिफाई करेंगी और प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

पैनल इंस्टॉल होने के बाद नेट मीटरिंग लगेगी और फिर सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक खाते में मिलेगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिल
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

300 यूनिट बिजली फ्री कैसे मिलेगी?

1 KW का सोलर पैनल रोजाना 4-5 यूनिट बिजली बनाता है। 3 KW का पैनल रोजाना 15 यूनिट और महीने में करीब 450 यूनिट बिजली बना सकता है। इसमें से 300 यूनिट आप मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं, और बची हुई बिजली बेचकर सालाना 15,000 रुपये तक की कमाई भी कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article