टेक एंड गैजेट्स

भारत में बैन हुए 36 चीनी ऐप्स की वापसी, Xender और TanTan तो याद ही होंगे, क्या Tiktok भी करेगा वापसी

36 Banned Chinese Apps Are Back: कई लोकप्रिय चीनी ऐप्स भारत में दोबारा लॉन्च हो चुके हैं। उदाहरण के लिए, Xender, जो पहले एक मशहूर फाइल शेयरिंग ऐप था, अब Xender: File Share, Share Music के नाम से एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। वहीं, Youku, जिसे चीन का YouTube कहा जाता है, और Taobao, अलीबाबा का शॉपिंग ऐप, भी बिना किसी रीब्रांडिंग के लौटे हैं।

Image

Chinese mobile Apps

36 Banned Chinese Apps Are Back: भारत में 2020 में सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी के चलते 267 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया था। लेकिन अब इन ऐप में से 36 ऐप की वापसी हो गई है। इन ऐप में Xender और TanTan जैसे पॉपुलर ऐप शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से कम से कम 36 ऐप्स अब फिर से गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ ऐप्स अपने पुराने नाम से वापस आए हैं, जबकि कुछ ने नया नाम और ब्रांडिंग अपनाई है। वहीं, कुछ ऐप्स ने भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर ली है, जिससे वे कानूनी रूप से मार्केट में आ सके।

कौन-कौन से ऐप्स वापस आए?

कई लोकप्रिय चीनी ऐप्स भारत में दोबारा लॉन्च हो चुके हैं। उदाहरण के लिए, Xender, जो पहले एक मशहूर फाइल शेयरिंग ऐप था, अब Xender: File Share, Share Music के नाम से एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है, हालांकि यह अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर नहीं दिख रहा है। MangoTV, एक चीनी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, बिना किसी बदलाव के वापसी कर चुका है। वहीं, Youku, जिसे चीन का YouTube कहा जाता है, और Taobao, अलीबाबा का शॉपिंग ऐप, भी बिना किसी रीब्रांडिंग के लौटे हैं।

TanTan, जो पहले भी भारत में एक डेटिंग ऐप के रूप में उपलब्ध था, अब TanTan – Asian Dating App के नाम से फिर से लॉन्च हो चुका है। हालांकि, सबसे चर्चित ऐप TikTok अब तक भारत में वापसी नहीं कर सका है।

ये ऐप्स दोबारा कैसे आए?

इनमें से कुछ ऐप्स ने अपने नाम बदलकर वापसी की है, जबकि कुछ ने अपने मालिकाना हक में बदलाव कर दिया है ताकि वे बैन से बच सकें। उदाहरण के लिए, Shein, जो पहले एक पॉपुलर फैशन शॉपिंग ऐप था, अब रिलायंस के साथ साझेदारी करके भारत लौटा है। इसके तहत, कंपनी भारत में ही प्रोडक्ट मैन्युफैक्चर करेगी, जिससे यह देश की आर्थिक नीतियों के अनुरूप काम कर सके।

इसी तरह, PUBG Mobile, जिसे 2020 में बैन कर दिया गया था, 2021 में Battlegrounds Mobile India (BGMI) के नाम से दोबारा लॉन्च हुआ। हालांकि, इसे 2022 में फिर से प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन 2023 में भारत सरकार के साथ चर्चा के बाद इसे फिर से बहाल कर दिया गया।

सरकार के लिए बैन लागू करना क्यों मुश्किल?

हालांकि सरकार ने इन ऐप्स पर बैन लगाया था, लेकिन ये कई अलग-अलग तरीकों से भारतीय मार्केट में वापसी कर लेते हैं। कुछ कंपनियां अब अपने मालिकाना हक को सिंगापुर, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, सेशेल्स, जापान, या बांग्लादेश में रजिस्टर करवा रही हैं, जिससे उनकी असली पहचान छुपी रहती है। वहीं, कुछ कंपनियां भारतीय फर्मों के साथ लाइसेंसिंग समझौता करके अपनी सर्विस फिर से शुरू कर देती हैं।

क्या TikTok भारत में वापसी करेगा?

अभी के हालात को देखते हुए TikTok की भारत में वापसी मुश्किल लग रही है। हाल ही में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने TikTok पर प्रतिबंध लगाने का सपोर्ट किया, क्योंकि यह ऐप चीनी सरकार से जुड़े होने के आरोपों में घिरा हुआ है। बता दें कि TikTok को 2016 में ByteDance नाम की चीनी कंपनी ने लॉन्च किया था और यह भारत में बेहद लोकप्रिय हो गया था। टिकटॉक के बैन होना का सबसे बड़ा फायदा इंटाग्राम को मिला।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article