PM Kisan Yojana 14th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। इस योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक खाते में प्रत्येक 4 महीने में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। किसानों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत अभी तक 13 किस्त जारी की जा चुकी हैं और देशभर के किसान अपनी 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
पीएम किसान योजना की किस्त पाने के लिए E-KYC कराना अनिवार्य
हालांकि, किसानों को पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त के 2 हजार रुपये प्राप्त करने के लिए E-KYC कराना अनिवार्य है। अगर कोई किसान समय पर E-KYC नहीं कराता है तो उसे 14वीं किस्त के 2 हजार रुपये नहीं मिल पाएंगे।
किसान कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन E-KYC
- पीएम किसान योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए किसान बहुत ही आसानी से e-KYC कर सकते हैं। यहां हम आपको e-KYC कराने का सबसे आसाना प्रोसेस बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से E-KYC कंपलीट कर सकते हैं।
- e-KYC के लिए किसानों को सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर थोड़ा नीचे आने के बाद आपको e-KYC दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना है।
- e-KYC पर क्लिक करने के बाद आपको अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर डालना होगा।
- आधार नंबर डालने के बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, अब आपको ये ओटीपी डालना है।
- ओटीपी डालकर आपको Submit पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपका e-KYC कंपलीट हो जाएगा।
ऑफलाइन E-KYC कराने का क्या है तरीका
अगर कोई किसान ऑनलाइन e-KYC करने में सक्षम नहीं है तो वह अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी अपना काम करवा सकते हैं। सीएससी सेंटर में किसान अपने बायोमेट्रिक डिटेल्स से e-KYC करा सकते हैं।
