यूटिलिटी

PM किसान योजना 2026: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बस कुछ मिनट में आएगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 22वीं किस्त, pmkisan.gov.in करें चेक

PM किसान 22वीं किस्त (PM kisan Samridhi Yojana Release) pmkisan.gov.in करें चेक 2026: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज करीब 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद जारी होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के गुवाहाटी से पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम किसान की 22वीं किस्त बस थोड़ी ही देर में जारी होना वाली है। आपको याद दिला दें कि पीएम किसान की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी। आइए जानते हैं कि पेमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका...

Image

PM Kisan Yojana 22th Installment Check Online

PM किसान 22वीं किस्त Release Online 2026: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज करीब 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद जारी होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के गुवाहाटी से पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम किसान की 22वीं किस्त बस थोड़ी ही देर में जारी होना वाली है। आपको याद दिला दें कि पीएम किसान की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी। आइए जानते हैं कि पेमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज करीब 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद जारी होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के गुवाहाटी से पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम किसान की 22वीं किस्त शाम को 5 बजे के बाद जारी होगी। आपको याद दिला दें कि पीएम किसान की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी। आइए जानते हैं कि पेमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका...

PM किसान 22वीं किस्त Release Online 2026

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाइव प्रसारण भी होगा जिसे आप डीडी नेशनल, ऑल इंडिया रेडियो और पीएम किसान के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर देख सकते हैं। पीएम किसान की 22वीं किस्त के ट्रांसफर का कार्यक्रम आज शाम 5 बजे के बाद होगा।

2019 में हुई थी शुरुआत

आपको याद दिला दें कि पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में 24 फरवरी को हुई थी। पिछले महीने ही इस योजना के 7 साल पूरे हुए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मकसद किसानों की आर्थिक रूप से मदद करना है।

विश्व की सबसे बड़ी डीबीटी योजना

पीएम किसान भारत ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजनाओं में से एक है। इसके तहत किसानों के खाते में हर साल 6,000 रुपये भेजे जाते हैं जो कि 3 किस्तों में जाते हैं।

फार्मर आईडी अनिवार्य

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। सभी किसानों से कहा गया है कि वे बिना देर किए फार्मर आईडी बनवा लें।

कृषि मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह में नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लगभग 9 करोड़ 32 लाख किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।

किसानों को अब तक 4 लाख करोड़ से अधिक की सहायता

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक किसानों को 4 लाख 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में भेजी जा चुकी है। 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह कुल राशि बढ़कर 4 लाख 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article