यूटिलिटी

PM Kisan 17th Installment: अगर लेना है पीएम किसान का पैसा, तो कर लें ये जरूरी काम

PM Kisan 17th Installment: 6000 रुपये की यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के खाते में पहुंचती है। पीएम किसान स्कीम में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। इसके अलावा किसानों के पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए, तभी वो इस स्कीम का लाभ उठा सकेंगे।

Image

PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan 17th Installment: केंद्र सरकार देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उन्हें हर साल 6000 रुपये की राशि देती है। सरकार किसानों यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के जरिए प्रदान करती है। 6000 रुपये की यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के खाते में पहुंचती है। 28 फरवरी, 2024 को पीएम किसान की 16वीं किस्त किसानों के खाते में पीएम मोदी ने ट्रांसफर की थी। सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत फरवरी 2019 में की थी।

बेनेफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर 'फार्मर्स कॉर्नर' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • आखिर में फिर 'बेनेफिशियरी स्टेटस' टैब पर क्लिक करें।

eKYC अनिवार्य

पीएम किसान स्कीम में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएमकिसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से किसान संपर्क कर सकते हैं।

कहां और कैसे कैसे करें शिकायत

अगर पीएम किसान की किश्त का पैसा आपको नहीं मिलता है, तो आप pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। आप इस हेल्पलाइन नंबर 011-2430-0606 पर भी कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

पीएम किसान टोल फ्री नंबर : 18001155266 पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261 पीएम किसान लैंडलाइन नंबर: 011-23381092, 23382401 पीएम किसान की अन्य हेल्पलाइन : 0120-6025109

इन चार चीजों को पूरा रखना जरूरी

भूमि रिकॉर्ड के तहत किसानों का जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट हो। पीएम किसान पोर्टल पर किसान का ई-केवाईसी होना जरूरी बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी। आपका बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से लिंक होना जरूरी है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article