यूटिलिटी

PM Kisan: पीएम किसान का चाहिए पैसा, तो हर हाल में कर लीजिए ये जरूरी काम

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 13, 2024, 04:13 PM IST

PM Kisan 17th Installment Date: इस स्कीम के जरिए किसानों के खाते में 6000 रुपये की राशि हर साल डाली जाती है। यह राशि किसानों के पास 2000-2000 रुपये की तीन किस्त में पहुंचती है। सरकार ने फरवरी के महीने में पीएम किसान की 16वीं किस्त जारी की थी।

Image

PM Kisan 17th Installment Date

Photo : iStock

PM Kisan 17th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त का इंतजार देश के किसान कर रहे हैं। सरकार ने फरवरी के महीने में पीएम किसान की 16वीं किस्त जारी की थी। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के जरिए देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद प्रदान करती है। इस स्कीम के जरिए किसानों के खाते में 6000 रुपये की राशि हर साल डाली जाती है। यह राशि किसानों के पास 2000-2000 रुपये की तीन किस्त में पहुंचती है। इस योजना की किस्त हर 4 महीने में सीधा किसानों के खातों में भेजी जाती है।

ई-केवाईसी

किसान, जिन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में अपनी ई-केवाईसी नहीं पूरी की है। उन्हें 2000 रुपये की किस्त नहीं आएगी। पीएम किसान की किस्त पाने के लिए केवाईसी कराना जरूरी है। इसके अलावा जिन किसानों ने अभी तक अपने भूलेखों का वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनके खाते में भी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त ट्रांसफर नहीं की जाएगी।

गलत जानकारी

ऐसे किसान, जिन्होंने स्कीम में रजिस्ट्रेशन करते समय किसी भी तरह की गलत जानकारी दी है। उनके खाते में 2000 रुपये की किस्त नहीं जमा होगी। पीएम किसान स्कीम में कई बार धांधली देखने को मिली है। ऐसे किसानों को लेकर सरकार काफी सख्त है। इसलिए अगर आपने कोई भी गलती की होगी, तो आपको पीएम किसान की राशि मिलने में मुश्किल हो सकती है।

इन चार चीजों को पूरा रखना जरूरी

भूमि रिकॉर्ड के तहत किसानों का जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट हो। पीएम किसान पोर्टल पर किसान का ई-केवाईसी होना जरूरी बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी। आपका बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से लिंक होना जरूरी है। कहा जा रहा है कि पीएम किसान की 17वीं किस्त सरकार जून के महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article