यूटिलिटी

PM Kisan Yojana: कल आएगी पीएम किसान की 16वीं किस्त, पूरा कर लीजिए यह काम वरना नहीं मिलेगा पैसा

PM Kisan 16th installment date: किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार उनके खाते में हर साल 6000 रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को झारखंड के खूंटी के बिरसा कॉलेज से पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की थी।

Image

pm kisan, पीएम किसान योजना,

Photo : iStock

PM Kisan 16th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त फरवरी या मार्च 2024 में जारी हो सकती है। सरकार रजिस्टर्ड किसानों के खाते में सीधे 2000 रुपये की राशि जमा करेगी। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार उनके खाते में हर साल 6000 रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों के जरिए किसानों के खाते में पहुंचता है। अब तक देश भर में 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

केवाईसी है जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को झारखंड के खूंटी के बिरसा कॉलेज से पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की थी। 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 15वीं किश्त के जरिए ट्रांसफर की गई थी। सरकार इस स्कीम की शुरुआत फरवरी 2019 में की थी। अगर आपने इस स्कीम में रजिस्टर्ड हैं और अभी तक अपना केवाईसी नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द इस काम को पूरा कर लीजिए। वरना 16वीं किस्त का पैसा आपके खाते में जमा नहीं होगा।

केवाईसी कैसे पूरा करें

  • पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • ई-केवाईसी लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आधार कार्ड नंबर डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  • व्यक्ति को आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
  • अपने वेरिफिकेशन को प्रमाणित करने के लिए ओटीपी सबमिट करें।

कैसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट

लाभार्थियों की सूची देखने के लिए लाभार्थी पीएम किसान वेबसाइट पर जा सकते हैं। व्यक्ति को राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम बताना होगा और फिर पेमेंट का स्टेटस देखने के लिए रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक करना होगा।

कहां करें शिकायत

यदि आपकी पीएम किसान योजना से संबंधित कोई शिकायत है तो आप ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करें। इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर भी हैं। इनमें 155261, 1800115526 और 011-23381092 शामिल हैं। यहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article