यूटिलिटी

Holi tips and tricks: होली की हुडदंग में पानी में भीग चुके फोन को कैसे बचाएं? जानें आसान टिप्स और ट्रिक्स

Holi tips and tricks: फोन को चावल में रखने की गलती न करें। क्योंकि चावल की धूल और सूखा स्टार्च फोन के अंदर जा सकता है, जिससे फोन के चार्जिंग पोर्ट या हेडफोन जैक में फंसने का खतरा रहता है। गीले चावल फूल सकते हैं, जिससे फोन को और ज्यादा नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं फोन को ठीक करने का सही तरीका।

Image

Holi tips and tricks (image-AI)

Holi tips and tricks: होली मस्ती, रंगों और यादगार पलों का त्योहार है। और इन पलों को कैद करने के लिए हम अपने फोन से ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करते हैं, लेकिन पानी और रंगों के खेल में फोन भीग जाए तो परेशानी हो सकती है। अगर आपका या आपके किसी करीबी का फोन भी होली की हुडदंग के दौरान गीला हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने फोन और उसमें मौजूद जरूरी डेटा को बचा सकते हैं।

फोन तुरंत बंद करें और बाहरी पार्ट्स हटाएं

फोन भीगने के बाद उसे तुरंत बंद कर दें और सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड व अन्य बाहरी हिस्से निकाल लें। एक सूखे और साफ तौलिये से फोन को हल्के हाथों से पोंछ लें। इससे शॉर्ट सर्किट और ज्यादा नुकसान होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही आपका डेटा भी सुरक्षित रहता है।

सिलिका जेल पैकेट का इस्तेमाल करें

सिलिका जेल नमी सोखने के लिए बहुत अच्छा होता है। फोन को एक एयर टाइट डिब्बे या पॉलिथीन बैग में सिलिका जेल पैकेट्स के साथ रख दें और कम से कम 24-48 घंटे के लिए छोड़ दें। अगर आपको सिलिका जेल नहीं मिल रहा है, तो इसे ब्लिंकिट, जैप्टो जैसे क्लिक डिलीवरी प्लेटफार्म से 15 मिनट में मंगा सकते हैं।

ठंडी और सूखी हवा का इस्तेमाल करें

इसके अलावा आप फोन को पंखे के सामने हल्की हवा में रखें ताकि उसकी नमी धीरे-धीरे सूख जाए। ध्यान रखें कि पंखे से गर्म हवा न लगे, क्योंकि इससे फोन को नुकसान हो सकता है। हेयर ड्रायर का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसमें भी गर्म हवा से फोन को दूर रखें।

एयरोसोल एयर डस्टर का उपयोग करें

यह डिवाइसेस की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है और फोन के अंदर फंसे पानी को बाहर निकालने में मदद करता है।

क्या न करें?

फोन को चावल में रखने की गलती न करें। क्योंकि चावल की धूल और सूखा स्टार्च फोन के अंदर जा सकता है, जिससे फोन के चार्जिंग पोर्ट या हेडफोन जैक में फंसने का खतरा रहता है। गीले चावल फूल सकते हैं, जिससे फोन को और ज्यादा नुकसान हो सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article