Pariksha Pe Charcha 2023 Live Telecast and Streaming Link Today on DD National Live: परीक्षा यानी कि Exam...यह शब्द सुनकर कई बच्चे/स्टूडेंट्स/लोग प्रेशर में आ जाते हैं, पर अगर सही रणनीति और सूझबूझ से चला जाए तो यही परीक्षा बड़ी सरल हो जाती है और यही आपके जीवन का टर्निंग प्वॉइंट बन जाती है। परीक्षा सिर पर हावी न हो...यही बताने और समझाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल बच्चों को आ रहे हैं। वह अपने साल में होने वाले खास प्रोग्राम या मास्टर क्लास परीक्षा पे चर्चा के दौरान बच्चों को खास टिप्स देंगे। आइए, जानते हैं कि मोदी सर की मास्टर क्लास से जुड़ी हर अहम डिटेल:
यूटिलिटी
Pariksha Pe Charcha 2023 Live Streaming: यहां देख सकते है प्रधानमंत्री मोदी का "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट
- Produced by: अभिषेक गुप्ता
- Updated Jan 27, 2023, 09:28 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2023 Live Telecast and Streaming Link Today on DD National Live: "परीक्षा पे चर्चा" उस संवाद कार्यक्रम का नाम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले बच्चों से बातचीत करते हैं। वह इसके जरिए परीक्षा के प्रेशर को हैंडल करने और अच्छे मार्क्स लाने के विषय में उन्हें मंत्र देते हैं।
Pariksha Pe Charcha के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi बच्चों के साथ संवाद साधेंगे और उन्हें बताएंगे-समझाएंगे कि आखिर कैसे परीक्षा के दौरान खुद पर तनाव को हावी नहीं होने देना है। (सोर्सः www.mygov.in/ppc-2023)
Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो
