यूटिलिटी

PAN 2.0 के लिए इन आसान स्टेप्स में करें अप्लाई, ईमेल पर होगा डिलिवर, जानें तरीका

PAN 2.0: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) अलॉटमेंट की प्रक्रिया, सुविधा और सिक्योरिटी को बेहतर करने के लिए PAN 2.0 को इंट्रोड्यूस किया है। अगर आप भी पैन 2.0 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और इसे ईमेल पर रिसीव करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसका पूरा प्रोसेस समझाएंगे।

Image

PAN Card

PAN 2.0: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) अलॉटमेंट की प्रक्रिया, सुविधा और सिक्योरिटी को बेहतर करने के लिए PAN 2.0 को इंट्रोड्यूस किया है। पैन का अलॉमेंट, अपडेशन और सुधार फ्री में किया जाएगा और ई-पैन रजिस्टर्ड मेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। यदि इनकम टैक्स डेटाबेस में आपकी ईमेल आईडी रजिस्टर्ड नहीं है तो पैन 2.0 प्रोजेक्ट के तहत वह इसे फ्री में अपडेट करवा सकते हैं। अगर आप भी पैन 2.0 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और इसे ईमेल पर रिसीव करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसका पूरा प्रोसेस समझाएंगे।

ईमेल पर पैन प्राप्त करने से पहले ये चेक करना जरूरी है कि आपका पैन NSDL या फिर UTI इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड (UTIITSL) द्वारा जारी किया गया है। ये जानकारी पैन कार्ड के पीछे लिखी होती है। इसी के आधार पर आप अपने पैन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

NSDL के जरिए ऐसे करें ई-पैन के लिए अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट 1- https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर जाएं।
  • इसके बाद पैन के साथ अपना आधार और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • फिर डीटेल्स चेक करें और वन टाइम पासवर्ड रिसीव करने के ऑप्शन पर सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद प्रोसीड करने के लिए 10 मिनट के अंदर ओटीपी एंटर करें।
  • पैन इशू होने के 30 दिन के अंदर तक आपको तीन फ्री रिक्वेस्ट का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद आपको जीएसटी के साथ 8.26 रुपये देने होंगे।
  • पेमेंट सक्सेसफुल होने पर 30 मिनट के अंदर आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर ई-पैन डिलिवर हो जाएगा।

UTIITSL के जरिए ऐसे करें ई-पैन के लिए अप्लाई

  • सबसे पहले https://www.pan.utiitsl.com/PAN_ONLINE/ePANCard पर जाएं।
  • इसके बाद पैन, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अगर आप ईमेल रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको पैन 2.0 प्रोजेक्ट लॉन्च होने पर इसे अपडेट करना होगा।
  • बीते 30 दिनों के अंदर इशू हुए ई-पैन के लिए यह फ्री है। इसके बाद आपको 8.26 रुपये देने होंगे।
  • आपका ई-पैन रडिस्टर्ड ईमेल आईडी पर पीडीएफ फॉर्मैट में पहुंच जाएगा।
पैन 2.0 प्रोजेक्ट फिलहाल शुरू नहीं हुआ है लेकिन आप ईमेल पर अपना पैन प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि फिजिकल PAN कार्ड की डिलीवरी लिए आवेदकों को 50 रुपये (घरेलु) शुल्क का भुगतान करना होगा।
Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article