यूटिलिटी

NPCI Partners With Peru: NPCI पेरू के लिए तैयार करेगा UPI जैसा पेमेंट सिस्टम, केंद्रीय बैंक से मिलाया हाथ

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 5, 2024, 05:47 PM IST

NPCI Partners With Peru: एनआईपीएल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। इस साझेदारी का उद्देश्य पेरू के वित्तीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना है। एक महीना पहले ही, भुगतान नियामक ने यूपीआई जैसी प्रणाली विकसित करने के लिए बैंक ऑफ नामीबिया के साथ समझौता किया था।

Image

UPI, NPCI

Photo : iStock

NPCI Partners With Peru: एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और रिजर्व बैंक ऑफ पेरू ने वहां यूपीआई जैसी पेमेंट सर्विस को लागू करने के लिए साझेदारी की है। एनआईपीएल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। एनआईपीएल ने बयान में कहा कि यह सहयोग एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे पेरू दक्षिण अमेरिका में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सिस्टम को अपनाने वाला पहला देश बन गया है।

पेमेंट प्लेफॉर्म

इसने कहा कि एनआईपीएल और पेरू के केंद्रीय रिजर्व बैंक (बीसीआरपी) ने पेरू में यूपीआई जैसी तत्काल समय पर पेमेंट सिस्टम को सक्षम करने के लिए एक साझेदारी की घोषणा की है। यह रणनीतिक साझेदारी बीसीआरपी को देश के भीतर एक एफिशिएंट पेमेंट प्लेफॉर्म स्थापित करने और व्यक्तियों और कारोबार क्षेत्रों के बीच तत्काल भुगतान की सुविधा प्रदान करने में सक्षम बनाती है।

एनपीसीआई इंटरनेशनल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितेश शुक्ला ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य पेरू के वित्तीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना है।

पिछले महीने नामीबिया के साथ हुआ था समझौता

एक महीना पहले ही, भुगतान नियामक ने यूपीआई जैसी प्रणाली विकसित करने के लिए बैंक ऑफ नामीबिया के साथ समझौता किया था। फरवरी में श्रीलंका ने अपने यहां भारत की यूपीआई सेवाओं को शुरू किया, जिससे भारतीय यात्री यूपीआई ऐप का उपयोग करके श्रीलंका में व्यापारिक स्थानों पर क्यूआर कोड-आधारित भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा, भारत ने निर्बाध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए मॉरीशस में रुपे कार्ड और यूपीआई कनेक्टिविटी लॉन्च की है।

(इनपुट-भाषा)

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article