₹10,000 पाने का मौका! मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार में आवेदन के बचे हैं कुछ दिन, जानें कब है डेडलाइन?
- Edited by: आलोक कुमार
- Updated Dec 23, 2025, 03:32 PM IST
राज्य की ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन सोसायटी (BRLPS) यानी जीविका के जरिए शुरू की गई यह योजना से अबतक करीब 1.56 करोड़ महिलाओं को मदद दी जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती सहायता का मकसद एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना और रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा करना है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार 2025 के तहत ₹10,000 पाने के लिए आवेदन करने के लिए अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं। आपको बता दें कि इस योजना में 31 दिसंबर, 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। यानी करीब एक हफ्ते का समय और बचा है। बिहार सरकार ने यह योजना पूरे राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू किया है। अबतक लाखों की संख्या में इस योजना से मदद दी जा चुकी हे। इस योजना के तहत छोटे व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक महिलाओं को शुरुआती 10,000 रुपये मिलती है, और बाद में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाती है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के बारे में
- योजना का नाम: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY)
- लाभार्थी: बिहार राज्य की महिलाएं
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025
- वित्तीय लाभ प्रथम किस्त: ₹10,000
- अतिरिक्त सहायता: व्यवसाय के आकलन के बाद ₹2 लाख तक
- मुख्य उद्देश्य: महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता देकर सशक्त बनाना
- आवेदन का तरीका: ऑनलाइन या ग्राम संगठन के माध्यम से
पात्रता की शर्तें
सभी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए मुख्य पात्रता शर्त स्वयं सहायता समूह (Self Help Group - SHG) का सदस्य होना है। अगर आप पहले से समूह से नहीं जुड़ी हैं, तो पहले जीविका के स्वयं सहायता समूह में शामिल होना होगा। इसके अतिरिक्त, आपको निम्नलिखित शर्तें भी पूरी करनी होंगी:
- आयु: 18 से 60 वर्ष के बीच।
- निवास: बिहार की स्थायी निवासी हो।
- परिवार: प्रति परिवार (पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे) से केवल एक महिला ही आवेदन कर सकती है।
- आय एवं सेवा: न तो आवेदक और न ही उनके पति इनकम टैक्स देता हो।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
शहरी क्षेत्र से नई आवेदन करने वाली महिलाओं को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक (नाम, खाता संख्या, IFSC कोड स्पष्ट दिखाई दे)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- सादे कागज पर हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
₹2 लाख की अतिरिक्त सहायता कैसे मिलेगी?
योजना का लाभ केवल ₹10,000 तक सीमित नहीं है। पहली किस्त मिलने और बिजनेस शुरू करने के बाद, आगे ₹2 लाख तक की सहायता भी देने का प्रावधान है। इसके लिए जीविका के अधिकारी आपके शुरू किए गए बिजनेस का आकलन करेंगे। बिजनेस की प्रगति और आवश्यकता के आधार पर अतिरिक्त राशि दी जाएगी। यह अतिरिक्त राशि एक साथ नहीं, बल्कि किस्तों में और व्यवसाय के विस्तार के अनुसार मिलेगी। साथ ही, लाभ प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण लेना भी आवश्यक है।