यूटिलिटी

रेलवे में रिजर्वेशन चार्ट बनाने के नियम बदले, जानिए नया टाइम टेबल

रेलवे मंत्रालय ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के नियमों में बदलाव किया। अब यात्रियों को पहले से अपनी बर्थ कन्फर्मेशन की जानकारी मिलने में आसानी होगी।

Image

रेलवे मंत्रालय ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के नियमों में बदलाव किया

नई दिल्ली: रेलवे मंत्रालय ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के नियमों में बदलाव किया है। अब यात्रियों को पहले से अपनी बर्थ कन्फर्मेशन की जानकारी मिलने में आसानी होगी। रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोनल रेलवे और CRIS को भेजे गए एक सर्कुलर में बताया है कि पहले चार्ट बनाने का समय बदल दिया गया है

रेलवे का कहना है कि इससे यात्रियों को अंतिम समय पर टिकट कन्फर्म होने या सीट उपलब्ध होने की बेहतर जानकारी मिल सकेगी और सुविधा में सुधार होगा रेल मंत्रालय ने सभी ज़ोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि वे इन नए नियमों को जल्द लागू करें और संबंधित कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे। रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोनल रेलवे और CRIS को भेजे गए एक सर्कुलर में बताया है कि पहले चार्ट बनाने का समय बदल दिया गया है।

नए नियम इस प्रकार हैं

PIC 2

रिजर्वेशन चार्ट का नया टाइम टेबल

1. सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए – पहला रिजर्वेशन चार्ट अब पिछली रात 9 बजे तक तैयार किया जाएगा।

2. दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे के बीच और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए – पहला चार्ट ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले बनाया जाएगा।

3. *दूसरा चार्ट पहले की तरह, ट्रेन छूटने से कुछ समय पहले ही तैयार किया जाएगा — इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है

4. यह नियम दूरस्थ स्टेशनों (Remote Locations) पर भी लागू होंगे।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article