यूटिलिटी

Instagram का नया फीचर, फेवरेट रील्स कर सकेंगे डाउनलोड, कर सकेंगे शेयर

Instagram Reels Download: प्राइवेट अकाउंट्स द्वारा शेयर की गई रीलों को तब डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा, अगर अकाउंट सेटिंग्स में रील्स डाउनलोड करने की एबिलिटी को बंद कर दिया जाए। यानी आप अकाउंट सेटिंग्स में रील्स डाउनलोड करने की एबिलिटी को बंद करके अपनी वीडियोज डाउनलोड किए जाने से रोक सकेंगे।

Image

Instagram पर रील्स कर सकेंगे डाउनलोड

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अब डाउनलोड हो सकेंगी इंस्टाग्राम रील्स
  • सबसे पहले अमेरिका में शुरू होगा नया फीचर
  • तीन आसान स्टेप्स से हो जाएगा डाउनलोड

Instagram Reels Download: इंस्टाग्राम (Instagram) एक नया फीचर लॉन्च किया है। अब, यूजर्स इंस्टाग्राम पर अपनी पसंदीदा रील डाउनलोड कर सकते हैं और इसे अपने मोबाइल पर सेफ रख सकते हैं। अब आपको इंस्टाग्राम पर दूसरे लोगों द्वारा पोस्ट की गई रीलों को डाउनलोड करने और ऐप के अलावा शेयर करने की सुविधा मिलेगी।

टिकटॉक (Tiktok), जिसे भारत में दूसरी चाइनीज ऐप्स के साथ जून 2020 में बैन कर दिया गया था, में भी यह फीचर (वीडियो डाउनलोड) मौजूद है और यह इसकी सफलता का एक कारण रहा है। यहां से यूजर्स वीडियो डाउनलोड करके उन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। इन वीडियो में टिकटॉक का वॉटरमार्क होता है, जो वीडियो को अलग बनाता है।

डाउनलोड करने से रोक सकेंगे

ध्यान रहे कि प्राइवेट अकाउंट्स द्वारा शेयर की गई रीलों को तब डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा, अगर अकाउंट सेटिंग्स में रील्स डाउनलोड करने की एबिलिटी को बंद कर दिया जाए। यानी आप अकाउंट सेटिंग्स में रील्स डाउनलोड करने की एबिलिटी को बंद करके अपनी वीडियोज डाउनलोड किए जाने से रोक सकेंगे।

यदि कोई और ऐसा करता है तो आप उसकी भी वीडियोज डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।

कैसे होंगी वीडियो डाउनलोड

रील डाउनलोड करने के लिए, यह देखें कि उसे किसी पब्लिक अकाउंट ने पोस्ट किया हो और परमिशन दी हो। यदि परमिशन है तो कुछ स्टेप्स को फॉलो करके वीडियो डाउनलोड हो जाएगी।

  • वह रील ओपन करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं
  • राइट साइड पर शेयर आइकन पर टैप करें
  • "डाउनलोड" पर टैप करें
  • वीडियो डाउनलोड हो जाएगी

फिलहाल अमेरिका में होगा ये फीचर

यह नया फीचर सबसे पहले अमेरिका में शुरू किया जाएगा। डाउनलोड की गई वीडियो पर इंस्टाग्राम का वाटरमार्क होगा या नहीं ये क्लियर नहीं है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article