यूटिलिटी

30 सितंबर के बाद Free नहीं मिलेगी Aadhaar की ये सर्विस! कहीं अटक न जाएं भविष्य के जरूरी काम

Aadhaar Update: अगर आपके घर में बच्चे हैं और उनका आधार कार्ड बना हुआ है तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है।

Image

Aadhaar Update (Photo: X Handle/@UIDAI)

Aadhaar Update: भारत में रहने वाले हर दूसरे व्यक्ति के पास पहचान को सत्यापित करने वाला डॉक्यूमेंट आधार कार्ड ( Aadhaar Card) जरूर होता है। आधार कार्ड केवल वयस्कों का ही नहीं बच्चों का भी बनता है। बहुत से लोगों को लगता है कि आधार एक बार बन जाने के बाद दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन बच्चों के मामले में यह नियम अलग होता है।अगर आपके घर में भी 5 साल या 15 साल की उम्र का बच्चा है तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है।

आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट

UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर अहम जानकारी दी है। बच्चे की उम्र 5 और 15 वर्ष होने पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट बेहद जरूरी है। वर्तमान में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार में बायोमेट्रिक अपडेट करवाना 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह मुफ्त रखा गया है। ऐसे में अभिभावकों के पास सीमित समय बचा है और समय रहते यह जरूरी काम पूरा कर लेना समझदारी होगी।

बायोमेट्रिक अपडेट क्यों है जरूरी

दरअसल, छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनाते समय उनके फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन पूरी तरह नहीं लिए जाते, क्योंकि कम उम्र में बच्चों के बायोमेट्रिक लगातार बदलते रहते हैं। यही वजह है कि 5 साल और फिर 15 साल की उम्र पूरी होने पर आधार में बायोमेट्रिक अपडेट करवाना जरूरी माना गया है। अगर यह अपडेट समय पर नहीं करवाया जाता है तो बच्चे को भविष्य में कई जरूरी सेवाओं में परेशानी आ सकती है।

आधार कार्ड की जरूरत स्कूल एडमिशन, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाएं, सरकारी योजनाएं और बैंकिंग जैसी कई सेवाओं में पड़ती है। ऐसे में अगर बच्चे का आधार अपडेट नहीं है, तो दस्तावेज सत्यापन के दौरान दिक्कतें आ सकती हैं। कई बार आधार ऑथेंटिकेशन फेल होने की समस्या भी सामने आती है।

30 सितंबर 2026 तक ही Free रहेगी सर्विस

UIDAI ने फिलहाल 30 सितंबर 2026 तक इस सुविधा को मुफ्त रखा है। यानी माता-पिता बिना किसी शुल्क के अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करवा सकते हैं। हालांकि डेडलाइन खत्म होने के बाद इसके लिए शुल्क देना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय आप तुरंत इस काम को करवा लें।

बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए बच्चे को आधार सेवा केंद्र ले जाना होगा, जहां फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो अपडेट किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में बच्चे की मौजूदगी जरूरी होती है।

अगर आपके बच्चे की उम्र 5 या 15 साल के आसपास है, तो यह काम टालना ठीक नहीं होगा। सितंबर 2026 की डेडलाइन अभी दूर लग सकती है, लेकिन आखिरी समय में आधार केंद्रों पर भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में पहले ही अपडेट करवाना ज्यादा आसान और सुविधाजनक रहेगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article