Mahila Samman Savings Certificate: पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं। डाक संबंधित विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए बहुत सी योजनाएं भी ऑफर करते हैं। ऐसी ही एक योजना महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट योजना है। इस योजना में इन्वेस्ट करने पर आपको सरकार की तरफ से पैसों की सुरक्षा की गारंटी तो मिलती ही है साथ ही 7.5% का सालाना रिटर्न भी मिलता है। इस योजना में इन्वेस्ट कर महिलाएं मोटा पैसा कमा सकती हैं।
महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट के फायदे
महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 2023 में की गई थी। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक आजादी प्रदान करना था। आइये इस योजना के फायदों के बारे में जानते हैं:
2 साल के लिए खुलेगा अकाउंट: मार्च 2025 से पहले महिलाएं इस योजना के तहत खाता खुलवा सकती हैं और यह खाता 2 साल की अवधी के लिए खुलवाया जा सकता है।
7.5% का सालाना रिटर्न: इस योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसे पर सालाना 7.5% की दर से ब्याज मिलता है और यह हर तिमाही में कंपाउंडिंग के जरिये प्राप्त होता है।
न्यूनतम और अधिकतम इन्वेस्टमेंट: इस योजना में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप 1000 रुपये से भी कर सकते हैं और इस योजना में अधिकतम 2 लाख रुपये इन्वेस्ट किये जा सकते हैं।
पैसे निकालने की आसानी: पॉलिसीहोल्डर चाहें तो योजना की अवधी के दौरान ही खाते में मौजूद 40% जितनी रकम को निकाल सकते हैं।
कौन कर सकता है इन्वेस्ट?
इस योजना में इन्वेस्ट करने से पहले आपको इस योजना की पात्रता के बारे में जान लेना चाहिए। इस योजना में इन्वेस्ट करने के लिए महिला का भारतीय होना जरूरी है और केवल महिलाएं या फिर बालिकाएं ही इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। अगर नाबालिग का खाता खुलवाना हो तो गार्डियन के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है। इस योजना में महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा तय नहीं की गई है और कोई भी महिला इस योजना का फायदा उठा सकती है।
