Linen Clothes: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों को घर से बाहर निकलने मना है क्योंकि बढ़ते तापमान का प्रकोप अब लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है और लोग दम तोड़ रहे हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को कई तरह की सावधानियां बरतनी होती हैं। ऐसी ही एक सावधानी गर्मी में कपड़े पहनने को लेकर भी अपनानी चाहिए। गर्मी के मौसम में लोगों को कैसे कपड़े पहनने चाहिए, आइए जान लेते हैं।
हल्के और लाइट कलर के कपड़े
आमतौर पर कहा जाता है कि गर्मी के मौसम में हल्के और लाइट कलर के कपड़े पहनना बेहतर माना जाता है। बहुत सारे लोग कॉटन या लिनन के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। ये फैब्रिक गर्मी से बचाने में तो मदद करत ही है साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी देता है। हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती इन कपड़ों की रखरखाव की भी होती है। साथ ही लिनन और कॉटन के कपड़ों की पहचान करना भी मुश्किल होता है।
बहुत सारे लोग कॉटन और लिनन को एक ही कपड़ा समझते हैं, लेकिन इन दोनों में बहुत अंतर है। सात ही दोनों की कीमत में भी अंतर देखने को मिलता है।
कैसे तैयार होता है लिनन का कपड़ा
लिनन का कपड़ा फ्लैक्स के पौधे से तैयार होता है और यह काफी हल्क होता है। इसे गर्मियों के लिए मुफीद माना जाता है और कॉटन के मुकाबले सॉफ्ट भी होता है। लिनन के कपड़े का रखरखाव बहुत जरूरी है, क्योंकि थोड़ी से लापरवाही से यह कपड़ा फट सकता है। लिनन के कपड़े इसलिए भी महंगे होते हैं, क्योंकि इसे बनाने में अधिक मजदूर लगते हैं। इसकी वजह से कपड़े की लागत बढ़ जाती है। इसलिए यह कॉटन के मुकाबले महंगा हो जाता है।
ऐसे करें पहचान
अगर मार्केट में आप लिनन के कपड़े की पहचान नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ ट्रिक्स आपके काम को आसान बना सकते हैं। लिनन का कपड़ा आमतौर पर लाइट कलर का ही होता है। सबसे अधिक सफेद रंग के कपड़े आपको लिनन में मिलते हैं। अगर आप इसे एक बार मोड़ दें, तो यह तुरंत सिकुड़ जाता है। इसके अलावा यह 2-4 बूंद पानी आसानी से सोख लेता है। यह लिनन के कपड़ों की सबसे बड़ी पहचान होती है।
