यूटिलिटी

LIC New Children Money Back Policy: 17 की उम्र से बच्चे को मिलने लगेगा पैसा, मंथली 2000 हजार के निवेश से बदल जाएगा फ्यूचर

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) इंश्योरेंस प्लान के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट के लिए भी बहुत से प्लान ऑफर करती है। आज हम आपको LIC की न्यू चिल्ड्रन मनी बैक पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पॉलिसी में इन्वेस्ट कर आप अपने बच्चे के भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस पॉलिसी के फायदे और इससे जुड़ी अन्य जानकारी।

Image

17 की उम्र से बच्चे को मिलने लगेगा पैसा, मंथली 2000 हजार के निवेश से बदल जाएगा फ्यूचर

Photo : Times Now Digital

LIC New Children Money Back Policy: बच्चों की उम्र बढ़ने के साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरुरतों के खर्च भी बढ़ने लगते हैं। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित और उज्जवल भविष्य प्रदान करने के लिए सही इन्वेस्टमेंट प्लान चुनना बहुत जरूरी है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। बीमा पॉलिसी ऑफर करने के साथ-साथ LIC बहुत से इन्वेस्टमेंट प्लान भी ऑफर करती है। आज हम आपको LIC की न्यू चिल्ड्रन मनीबैक पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इस पॉलिसी के फायदे और इससे जुड़ी अन्य जानकारी।

LIC न्यू चिल्ड्रन मनीबैक पॉलिसी की पात्रता

LIC की न्यू चिल्ड्रन मनी बैक पॉलिसी में बच्चे के माता-पिता या ग्रैंड-पेरेंट्स भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत बच्चे के पैदा होने के साथ ही की जा सकती है और अधिकतम 12 वर्ष की उम्र के बच्चे के लिए ही इस पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट की जा सकती है। यह एक इंश्योरेंस कम इन्वेस्टमेंट प्लान है और यह बच्चे के सुरक्षित भविष्य के लिए बहुत से बेनिफिट भी प्रदान करता है। आइये जानते हैं इस प्लान के बेनिफिट के बारे में। इस पॉलिसी में इन्वेस्ट करने की अधिकतम कोई सीमा नहीं है लेकिन इस प्लान में कम से कम 24,000 रुपये की इन्वेस्टमेंट से शुरुआत करनी पड़ती है।

LIC न्यू चिल्ड्रन मनीबैक पॉलिसी के फायदे

LIC न्यू चिल्ड्रन मनीबैक पॉलिसी में इन्वेस्ट करने से आपको ये फायदे मिलते हैं:

सर्वाइवल बेनिफिट: अगर आप LIC की न्यू चिल्ड्रन मनीबैक पॉलिसी में इन्वेस्ट करते हैं तो पॉलिसीधारक द्वारा पॉलिसी की सालगिरह पूरी होने पर या फिर बच्चे की उम्र 17, 20, 22 साल होने पर एश्योर्ड सम का 20% हिस्से का प्राप्त किया जा सकता है।

मैच्योरिटी बेनिफिट: बच्चे की उम्र 25 साल होने पर अतिरिक्त बोनस के साथ-साथ मैच्योरिटी एश्योर्ड सम भी मिलता है, जो बेसिक एश्योर्ड सम का 40% होता है।

डेथ बेनिफिट: अगर किसी दुर्घटना के कारण पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो एश्योर्ड सम और बोनस का भुगतान भी किया जाता है।

प्रॉफिट में शामिल: जब तक पॉलिसी जारी रहती है तब तक LIC के प्रॉफिट में इसका हिस्सा भी होता है और साथ ही पॉलिसीधारक को सामान्य रिवर्सनरी बोनस भी प्राप्त होते हैं। यहां इस बात का ध्यान रखना होगा कि पेड-अप पॉलिसी में फाइनल अतिरिक्त बोनस का भुगतान नहीं किया जाएगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article