यूटिलिटी

Ladki Bahin Yojana: e-KYC का आखिरी मौका, आज ही पूरा करें वरना नहीं मिलेंगे 1500 रुपये, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Ladki Bahin Yojana e-KYC: यदि आप कल यानी 18 नवंबर तक लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी नहीं कराती हैं तो आपको 1,500 रुपये नहीं मिलेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को 1,500 रुपये देती है।

Image

Ladki Bahin Yojana e-KYC/Photo-AI

Ladki Bahin Yojana e-KYC: यदि आप भी उन महिलाओं में से एक हैं जो लाडकी बहिन योजना से जुड़ी हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में शामिल महिलाओं के लिए कल यानी 18 नवंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यदि आप कल यानी 18 नवंबर तक लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी नहीं कराती हैं तो आपको 1,500 रुपये नहीं मिलेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को 1,500 रुपये देती है। महाराष्ट्र में करीब 1 करोड़ महिलाएं लाडकी बहिन योजना से जुड़ी हैं।

ई-केवाईसी है जरूरी

सरकार की ओर से कहा गया है कि लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी जरूरी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिल रहा है जिनका इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हुआ है। यदि आप ई-केवाईसी नहीं करती हैं तो आपकी पेमेंट रोकी जा सकती है।

लाडकी बहिन योजना के लिए ऐसे करें e-KYC

  • सबसे पहले लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  • यहां आपको होमपेज पर e-KYC का विकल्प दिखेगा।
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें।
  • अब Send OTP पर क्लिक करें।
  • यदि आपका ई-केवाईसी हो गया होगा तो आपको e-KYC already completed का मैसेज मिलेगा।
  • यदि नहीं हुआ होगा तो स्क्रीन पर इसका भी मैसेज मिल जाएगा।
  • अब OTP सबमिट करें।
  • अब पति या पिता का आधार नंबर दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें।
  • अब पति या पिता के आधार से लिंक मोबाइल पर OTP आएगा उसे दर्ज करें।
  • उसके बाद अपनी जाति चुनें
  • अब यह भी बताएं कि परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी या पेंशनर नहीं है
  • अब सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Your e-KYC verification has been successfully completed का मैसेज मिलेगा और ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article