यूटिलिटी

PNR Status Check: ट्रेन के टिकट के पीएनआर नंबर को ऑनलाइन करें चेक, ये रहा सबसे आसान तरीका

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 21, 2022, 05:32 PM IST

How To Check PNR Status: पीएनआर एक यूनीक नंबर होता है, जो हर बुक किए गए ट्रेन टिकट पर मिलता है। पीएनआर नंबर से आप पता लगा सकते हैं कि आपका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। साथ ही आप अपने टिकट की वर्तमान स्थिति भी चेक कर सकते हैं।

Image

PNR Status Check

Photo : iStock

How To Check PNR Status: इंटरनेट (Internet) ने ट्रेन के टिकट (Train Ticket) से लेकर मूवी टिकट खरीदने तक सब कुछ आसान और बेहद सरल बना दिया है। इसी तरह हम ट्रेन के टिकट का पीएनआर नंबर का स्टेटस (PNR Number Status) भी ऑनलाइन (Online) देख सकते हैं। पीएनआर एक यूनीक नंबर होता है, जो हर बुक किए गए ट्रेन टिकट पर मिलता है। पीएनआर नंबर से आप पता लगा सकते हैं कि आपका टिकट कन्फर्म (Ticket Confirm) हुआ है या नहीं। साथ ही आप अपने टिकट की वर्तमान स्थिति भी चेक कर सकते हैं।

बता दें कि ऐसे कई मोबाइल ऐप्सऔर वेबसाइट्स हैं, जहां से आप अपने पीएनआर नंबर का स्टेटस जान सकते हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि आप ऑनलाइन पीएनआर नंबर का स्टेटस कैसे चेक करें। आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे भारतीय रेलवे की वेबसाइट indianrail.gov.in पर जाकर आप अपना पीएनआर नंबर चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें PNR नंबर का स्टेटस:-

  1. सबसे पहले आपको भारतीय रेलवे की वेबसाइट indianrail.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर आने के बाद टॉप पर दिखाई दे रहे 'PNR Enquiry' ऑप्शन पर टैप करें।
  3. 'PNR Enquiry' ऑप्शन पर टैप करने के बाद एक नया पेज खुलेगा और आपको खुले हुए पेज के दाईं ओर पीएनआर नंबर दर्ज करने' का ऑप्शन दिखाई देगा।
  4. अब आपको यहां अपना पीएनआर नंबर डालना होगा।
  5. पीएनआर नंबर डालने के बाद आप एक नए पेज पर पहुंचेंगे, जहां आपके पीएनआर नंबर की सभी डिटले होगी।

Lucknow: यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 10 ट्रेनों में जरनल की जगह लगेगा फर्स्ट एसी कोच

हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीके से आप आसानी से पीएनआर नंबर से अपने टिकट का स्टेटस चेक कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article